एक्सप्लोरर

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जवाब, कहा- राजस्व बढ़ा लेकिन नियमों की अनदेखी भी हुई

महेंद्र भट्ट के इस बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुस्कुराते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा, "यह बात सही है कि राजस्व बढ़ा है और इसके लिए मैं सरकार को बधाई देता हूं."

उत्तराखंड में खनन को लेकर जारी बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर पलटवार किया है. पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में खनन से राजस्व में जरूर वृद्धि हुई है, लेकिन इसके साथ ही नियमों की अनदेखी और पर्यावरणीय क्षति भी हो रही है. उन्होंने सरकार को अधिक राजस्व संग्रहण के लिए बधाई दी, लेकिन साथ ही खनन गतिविधियों पर सख्ती बरतने की जरूरत भी बताई.

बता दें कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अवैध खनन और उससे हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया था. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रदेश में खनन पूरी तरह नियमों के तहत हो रहा है. उन्होंने कहा कि यदि खनन में नियमों की अनदेखी होती, तो सरकार को राजस्व में नुकसान होता. लेकिन इसके विपरीत, खनन से सरकार का राजस्व बढ़ा है, जो यह साबित करता है कि प्रदेश में खनन पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो रहा है.

उत्तराखंड में 8 से 10 मई के बीच हो सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना

महेंद्र भट्ट के इस बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुस्कुराते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा, "यह बात सही है कि राजस्व बढ़ा है और इसके लिए मैं सरकार को बधाई देता हूं." हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजस्व बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि खनन में अनियमितताएं नहीं हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार को पर्यावरणीय क्षति और जनहानि पर भी ध्यान देना चाहिए. पूर्व सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि खनन में कई बार मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन होता है. भारी वाहनों का ओवरलोडिंग और तय सीमा से अधिक खनन नियमों का उल्लंघन कर किया जाता है, जिससे सड़कों को नुकसान होता है और हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन गतिविधियों से राजस्व बढ़ना निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन इसकी आड़ में प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में अवैध खनन नदियों, जंगलों और भू-क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहा है. इससे भविष्य में जल संकट और भूमि क्षरण जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

उन्होंने सरकार से मांग की कि खनन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग हो और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार को खनन से राजस्व बढ़ाने के साथ ही जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खनन से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाना जरूरी है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके.

पूर्व सीएम ने सरकार से आग्रह किया कि खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी की जाए. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सख्त नियमावली बनाई जानी चाहिए. साथ ही, वाहनों की क्षमता के अनुसार ही खनिज परिवहन की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि सड़क हादसे और बुनियादी ढांचे को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान ने खनन को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट खनन को नियमों के तहत बताते हुए राजस्व वृद्धि को सफलता बता रहे हैं, वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार से खनन नीति की समीक्षा कर नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget