एक्सप्लोरर

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिखीं पूर्व BJP सांसद संघमित्रा मौर्य, सामने आई तस्वीर

Sanghmitra Maurya: ये तस्वीरें खुद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें वो बीजेपी की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ नजर आ रहे हैं.

Sanghmitra Maurya News: यूपी के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो अपनी बेटी और पूर्व बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर जन्मदिन के अवसर की है. जिसमें संघमित्रा अपने पिता के साथ खड़ी दिख रही है. पिता-बेटी की साथ-साथ तस्वीर एक लंबे अर्से के बाद दिखाई दी है. 

ये तस्वीरें खुद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें वो बीजेपी की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ नजर आ रहे हैं. ये मौका स्वामी प्रसाद मौर्य के पोते सम्राट मौर्य के जन्मदिन का था. इस खास मौके पर एक पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें संघमित्रा भी शामिल हुई हैं. उनके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी, बेटे और बहू भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिखीं संघमित्रा
दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी. उनके साथ कई और नेताओं ने भी बीजेपी को छोड़ दिया था लेकिन उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी के साथ रही. वो बदायूं लोकसभा सीट से सांसद थी. उन्होंने अपने पिता के साथ सपा ज्वाइन नहीं की थी. जिसके बाद से दोनों पिता-बेटी अलग-अलग दिखाई दे रहे थे. 

स्वामी प्रसाद मौर्य भी ज्यादा दिन सपा के साथ नहीं टिक पाए और इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया और नया राजनीतिक दल राष्ट्रीय वंचित समाज पार्टी का गठन कर लिया. हालांकि चुनाव में उन्होंने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया. 

इधर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया और उनकी जगह दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दे दिया. संघमित्रा मौर्य चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के साथ दिखाई दी थी. जब मंच पर उनके आंसू छलक उठे थे. इसके बाद वो ज़्यादा एक्टिव नहीं दिख रही है. हालांकि इस बार बीजेपी बदायूं सीट से हार गई. 

Lucknow में स्कॉट सर्विस के नाम ठगी, दूसरी लड़की का फोटो दिखा किसी और भेजा, ब्लैकमेल कर लिए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget