एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में विदेशी मेहमानों संग सीएम योगी का संवाद, बोले- 'यूपी में अपार संभावनाएं'

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 73 देशों के सौ से अधिक राजनयिक यहां पहुंचे. महाकुंभ स्नान करने पहुंचे विदेशी मेहमानों का सीएम योगी ने स्वागत किया.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 73 देशों के सौ से अधिक राजनयिक यहां पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन विदेशी मेहमानों से मुलाकात कर उन्हें महाकुंभ और प्रयागराज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समझाया. अमेरिका, रूस, यूक्रेन, बांग्लादेश समेत 73 देशों के राजनयिक प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, गंगा जल का आचमन किया और भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का प्रयास किया. सीएम योगी ने पुलिस लाइन सभागार में इन मेहमानों से संवाद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म (आध्यात्मिक पर्यटन) की असीम संभावनाएं हैं.

सीएम योगी ने कहा, “महाकुंभ दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है. अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं और 26 फरवरी तक यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंच सकती है.” विदेशी मेहमानों का त्रिवेणी संकुल में भव्य स्वागत किया गया. वहां से जेटी बोट के जरिए उन्हें संगम ले जाया गया. कुछ राजनयिकों ने संगम में डुबकी लगाई और इसे जीवन का “अविस्मरणीय अनुभव” बताया.

राजनयिकों को इन जगहों का कराया गया भ्रमण
संगम स्नान के बाद यूपी टूरिज्म की लक्जरी बसों से राजनयिकों को महाकुंभ मेला घुमाया गया. उन्होंने अक्षयवट, बड़े हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप के दर्शन किए. भारतीय संस्कृति में नदी, वृक्ष और तीर्थ स्थलों की पूजा परंपरा को जानकर कई विदेशी मेहमान प्रभावित हुए. सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. पूरी दुनिया इसे कौतूहल की दृष्टि से देखती है.” इस अवसर पर कई राजनयिकों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि वे इस यात्रा को जीवन भर याद रखेंगे.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. प्रयागराज, काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे शहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में बना नया रिकॉर्ड, जनवरी में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget