एक्सप्लोरर

नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, बहराइच में बाढ़ की चपेट में आए करीब 60 गांव

बहराइच के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. घाघरा नदी और उससे जुड़ी नहरों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. दी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है.

बहराइच: नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण बहराइच के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. उफनती घाघरा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडे ने रविवार को बताया कि नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण जिले के करीब 60 गांवों में बाढ़ और जलभराव के हालात हैं. प्रशासन अपनी ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि घाघरा नदी और उससे जुड़ी नहरों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. बौंडी थाना क्षेत्र के शुकलपुरवा में शनिवार दोपहर परमेश (16) घाघरा नदी के किनारे जानवरों को पानी पिला रहा था. इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया.

पांडे ने बताया कि इसी तरह कैसरगंज थाना क्षेत्र के बहरैचन पुरवा के संतोष उर्फ बबलू (14) और पासिनपुरवा के राम संवारे (35) की घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई. तीनों मृतकों के शवों को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है. पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, बहराइच में बाढ़ की चपेट में आए करीब 60 गांव

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (बाढ़) शोभित कुशवाहा ने रविवार को बताया कि शारदा, गिरिजापुरी और सरयू बैराज से नदियों में 3.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इन तीनों स्थानों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. पिछले 24 घंटों में जलस्तर दो सेंटीमीटर बढ़ा है. बैराजों के साथ साथ 110 किलोमीटर लम्बे तटबंधों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है.

जयचंद्र पांडे ने बताया कि जिले की कैसरगंज, महसी तथा मिहींपुरवा तहसीलों के 61 गांवों की डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी और 15500 हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है. सात गांवों में हालात ज्यादा खराब हैं. बाढ़ और कटान से अभी तक 131 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. राहत कार्यों के लिए 23 बाढ़ चौकियां और एक बाढ़ शरणालय बनाया गया है.

नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, बहराइच में बाढ़ की चपेट में आए करीब 60 गांव

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एक मोटर नौका, 179 नाव, फ्लड पीएसी और एनडीआरएफ की एक-एक प्लाटून, 48 चिकित्सा टीम राहत कार्य में लग चुकी हैं. तैयारी पूरी है, अगर बाढ़ का संकट और गहराया तो राहत में कमी नहीं आने दी जाएगी. बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा, पशु टीकाकरण, तिरपाल और भोजन पैकेट वितरित कर राहत पहुंचाई जा रही है.

यह भी पढ़ें:

भूमि पूजन से पहले अलग रंग में नजर आई राम नगरी अयोध्या, आप भी देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

गोरखपुरः बाढ़ ने बढ़ाई ग्रामीणों की मजबूरी, मवेशियों के साथ रहने को हुए मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget