एक्सप्लोरर

शादी हो तो ऐसी, सड़कें तालाब में हुईं तब्दील तो दुल्हन लेने नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा 

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं. जिससे ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. यहां एक युवक को अपनी शादी में नाव पर सवार होकर जाना पड़ा.

Siddharthnagar Wedding On Boat: यूपी में मानसून का प्रकोप जारी है. लगातार हो रही भारी बारिश और नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने से सिद्धार्थनगर जिले की अधिकतर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है ऐसे में तटवर्ती कई गांव चारों तरफ से बाढ़ की चपेट में है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया है. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है. इससे आवागमन ठप सा हो गया है और शादी का भी सीजन जारी है. तो बारात ले जाने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं.

ऐसे में में बाढ़ क्षेत्र गांव में शादी के समय वहां पर नाव से बारात ले जाना और विदाई कराकर वापस लाना बहुत जोखिम भरा होता है. जी हां हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थनगर जिला अंतर्गत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के परसोहिया सदानंद की जो जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूरी पर है. यहां रात में एक परिवार में लड़की की शादी थी गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी इस तरह भरा हुआ कि करीब तीन किलोमीटर का सफर नाव ही एक मात्र सहारा है.


शादी हो तो ऐसी, सड़कें तालाब में हुईं तब्दील तो दुल्हन लेने नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा 

चारों ओर पानी ही पानी 

ऐसे में बारातियों को शादी वाले घर से लेकर दुल्हन की विदाई तक नाव से हुई. उक्त गांव में सुगम पुत्री कामेश्वर पांडेय की शादी थी. बारात त्रिलोकी पुत्र जय मंगल पांडेय गांव चोरथरी थाना इटवा से आई थी. बारात जैसे ही बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डुढुहिया थाना उतरौला बलरामपुर पहुंची तो चारों तरफ पानी ही पानी देखकर बराती दंग रह गए.

पानी देख कई बाराती वापस घर लौटे 

करीब 30 बराती वहां से वापस अपने गांव चले गए. दूल्हे के साथ करीब तीस लोग नाव के सहारे 3 किलोमीटर का सफर तय करके परसोहिया सदानंद पहुंचे. आने-जाने में सुबह हो गई, विदाई नाव से हुई. नाव पर दुल्हा दुल्हन बैठकर वापस सुरक्षित स्थान पर पहुंचे तो महिलाओं की भीड़ दुल्हन देखने जुटने लगी.

नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा 

विदाई के बाद दूल्हा ने बताया कि बाढ़ की वजह से परेशानी बढ़ गई है, जिस वजह से हम बारात नाव से लेकर गए. क्योंकि चारों ओर केवल पानी ही पानी लगा हुआ है. उसने बताया कि नाव से ही विदाई हुई फिर हम नाव से ही वापस आए. लगातार बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें: वाराणसी ने आर्थिक क्षेत्र में लगाई बंपर छलांग, काशी विश्वनाथ धाम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget