एक्सप्लोरर

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने की पांच महिलाओं की पिटाई, पुलिस से भी हुई झड़प

कैराना में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने पांच महिलाओं के बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिलाओं की जान बचाई।

शामली, एबीपी गंगा। शामली जिले के कैराना में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं की पिटाई का मामला सामने आया है। पांचों महिलाएं यहां रस्सी बेचने आई थी, लेकिन भीड़ ने इन्हें बच्चा चोर गैंग समझकर हमला कर दिया। बच्चा चोर कहकर पांचों महिलाओं की भीड़ ने जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस बमुश्किल भीड़ से बचाकर महिलाओ को थाने लाई। ये घटना मोहल्ला घोसा चुंगी की है।

बताया जा रहा है कि महिलाएं यहां रस्सी बेच रही थी। उसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोर गैंग कहकर शोर मचा दिया जिसके बाद देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने बिना कुछ समझे महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर महिलाओं को थाने ले आई, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस के साथ ही भीड़ भी थाने आ पहुंची। पुलिस ने लाठी-डंडोे के सहारे भीड़ को तितर-बितर किया।

रस्सी बेचने के काम करती हैं महिलाएं पुलिस ने थाने में महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि पांचों महिलाएं रस्सी बेचने का काम करती हैं। पांचों महिलाएं गुजरात के सूरत जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल वह जिला पानीपत, हरियाणा में रहती हैं।

बच्चा चोरी के शक में पहले भी हुई पिटाई शामली में यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चा चोरी करने की अफवाह फैलाकर भीड़ ने किसी को पीटा हो। इससे पहले भी शामली में कई मामले सामने आ चुके हैं। 21 अगस्त को कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में साधु के भेष में भीख मांग रहे एक युवक को बच्चा चोर बताकर उसकी धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया था। दूसरी घटना में कांधला थाना क्षेत्र के ही एक गांव मे बच्चा चोर का शोर मचाकर नेपाल के एक भीख मांगने वाले युवक की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी थी और उसे पुलिस को सौंप दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget