एक्सप्लोरर

गोरखपुर जंक्‍शन से पांच स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है खास ध्यान

गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर से पांच स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है. उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य बातों का भी पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है.

गोरखपुर: गोरखपुर जंक्शन से शनिवार को पांच स्पेशल ट्रेनें और शुरू की गई हैं. पहली बार प्लेटफार्म नंबर-1 को ट्रेनों के संचालन के लिए खोला गया है. ऐसे में जहां स्टेशन गुलजार हो गया है तो वहीं खाने-पीने का सामान बेचने वाले वेंडर्स के चेहरे पर भी खुशी आ गई है. पांच ट्रेनों के शुरू होने से कुलियों की भी परेशानी दूर हो गई है.

लागू रहेंगे नियम गोरखपुर जंक्‍शन से तीन ट्रेनें शनिवार से चलेंगी. इसमें गोरखपुर-यशवंतपुर एक्‍सप्रेस, चौरीचौरा एक्‍सप्रेस और हमसफर एक्‍सप्रेस शामिल हैं. जबकि अवध असम एक्‍सप्रेस और कृषक एक्‍सप्रेस यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सम्मिलत हैं. ट्रेनों की समय सारिणी तय होने के बाद प्‍लेटफार्म नंबर-1 गुलजार हो गया है. हालांकि ये सभी ट्रेनें स्पेशल हैं और इन सभी ट्रेनों में पूर्व की तरह नियम लागू रहेंगे. यात्री अहमद परिवार के साथ मुंबई जा रहे हैं. वो कहते हैं कि काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है पिछले चार-पांच महीनों से ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं. वे खुश हैं स्टेशन पर भी काफी चहल-पहल दिख रही है.

यात्रियों को मिलेगी राहत त्रिभुवन प्रसाद लुधियाना जा रहे हैं. प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को कोविड-19 के बाद इतनी चहल-पहल दिखाई दे रही है. वे कहते हैं कि काफी अच्छा लग रहा है. वो लुधियाना में प्राइवेट जॉब करते हैं. पूर्णवासी भी बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जा रहे हैं. वो वहां पर टेलर का काम करते हैं. साढ़े पांच महीने के बाद शनिवार को पांच स्पेशल ट्रेनें चलने से उन्हें राहत दिखाई दे रही है. अजय कुमार शर्मा देवरिया से मुंबई की यात्रा कर रहे हैं. वो मुंबई में सैलून पर काम करते हैं. पांच ट्रेनों के चलने पर उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी.

कुलियों को मिलेगा काम कुली अयूब बताते हैं कि साढ़े 5 माहीने से घर बैठे थे. पहले से 10 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. साढ़े 5 माह के शनिवार को प्लेटफार्म नंबर-1 को खोला गया है. 5 ट्रेनें चलने से उनका रोजगार भी बढ़ेगी. अभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है 150 से 200 रुपए की ही कमाई हो पा रही है.

वेंडर भी हैं खुश राहुल वेंडर हैं. प्लेटफार्म नंबर 2 पर उनकी दुकान है. शनिवार को उन्होंने अपनी दुकान पर सामान अधिक मंगाया है क्योंकि पांच स्पेशल ट्रेनें और शुरू हो रही हैं. वेंडर मनु भी काफी खुश हैं. प्लेटफार्म नंबर-1 पर उनका स्टाल है. मनु कहते हैं कि साढ़े 5 माहीनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. पांच ट्रेनें शुरू हो रही हैं तो प्लेटफार्म नंबर-1 भी गुलजार दिख रहा है, उन्हें उम्मीद है कि अब सबकुछ सामान्य हो जाएगा. वेंडर नीरज कुमार सोनकर भी अपनी दुकान की साफ-सफाई कर रहे हैं. वे कहते हैं कि साढ़े 5 माहीने काफी मुश्किल भरे दिन रहे हैं. प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है जिससे उनके सामान की बिक्री होगी.

गोरखपुर जंक्‍शन से पांच स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है खास ध्यान

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ध्यान गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर से पांच स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है. इसके अलावा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पहले से चल रही है. उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य बातों का भी पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है. वैश्विक महामारी को कोरोना की बीच सभी यात्रियों को निर्देशित किया गया है. प्लेटफार्म नंबर-1 से साढ़े पांच माहीने बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के साथ थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई है. आरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. यह भी पढ़ें:

जमानत मिलने के 4 दिन बाद फिर गिरफ्तार हुए गायत्री प्रजापति, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

उत्तराखंड: बीजेपी सरकार पर हरीश रावत ने साधा निशाना, बोले- पटरी से उतर गया है डबल इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget