एक्सप्लोरर

बारिश से धुला भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच बारिश की वजह से धुल गया। बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा।

प्रोविडेंस (गयाना), भाषा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। बारिश के खलल के कारण मैच में सिर्फ 13 ओवर का खेल हो पाया जिसमें वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बनाए। मैच शुरू होने से पहले और बाद में भी लगातार बारिश होती रही जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा।

मैच शुरू होने से पहले ही बारिश हो रही थी और दो घंटे के विलंब के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो इसे 43 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने हालांकि जब 5.4 ओवर में बिना विकेट खोए नौ रन बनाए थे तो दोबारा बारिश आ गई और इस बार मैच को शुरू होने पर 34 ओवर का किया गया।

दोबारा मैच शुरू होने पर वेस्टइंडीज ने जब 13 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए थे तो फिर तेज बारिश होने लगी और मैच रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। इस समय सलामी बल्लेबाज एविन लुईस 40 जबकि शाई होप छह रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बहुत धीमी बल्लेबाजी की। गेल 31 गेंद में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने गेल और लुईस की सलामी जोड़ी को वेस्टइंडीज को तेज शुरुआत दिलाने से रोका। गेल से इस मैच में उतरते ही सर्वाधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर के रूप में महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (299 मैच) के रिकॉर्ड की बराबरी की। लुईस ने आक्रामक तेवर दिखाए। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सातवें ओवर में भुवनेश्वर पर छक्के के रूप में मैच की पहली बाउंड्री लगाई। उन्होंने खलील अहमद का स्वागत दो चौकों और एक छक्के के साथ किया और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में एक और छक्का मारा।

गेल हालांकि अपने अंदाज के विपरीत 31 गेंद में चार रन की बेहद धीमी पारी खेलने के बाद कुलदीप यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए। लुईस ने शाई होप के साथ मिलकर 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। अगला ओवर खत्म होने के बाद दोबारा बारिश आने लगी और मैच फिर रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget