एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में नशे की हालत में दोस्त ने की हत्या, चेहरे पर ईंट से कई वार कर बुरी तरह कुचला

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में शिकोहाबाद क्षेत्र के मालीखानपुर में ईंट भट्टे के पास एक शख्स का शव पड़ा मिला था. शव की हालत बहुत खराब थी, उसका सिर ईंट से कुचला हुआ था.

Firozabad Murder: यूपी के फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां शराब के नशे में दोस्त ने युवक की हत्या (Murder) कर दी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद आरोपी ने ईंट से युवक के चेहरे पर कई बार वार किए और उसके चेहरे को कुचल दिया. मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए. आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

दरअसल फिरोजाबाद में शिकोहाबाद क्षेत्र के मालीखानपुर में ईंट भट्टे के पास एक शख्स का शव पड़ा मिला था. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव की हालत बहुत खराब थी, उसका सिर ईंट से कुचला हुआ था. मृतक का नाम नईम बताया जा रहा है. शव के पास शराब पीने के गिलास और 2 क्वार्टर भी मिले हैं. जिन्हें देखकर लगता है कि शराब पीने के दौरान मृतक का अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और जिसके बाद उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई. 

घटनास्थल पर मिले शराब के दो गिलास

घटनास्थल पर थाना शिकोहाबाद इंचार्ज डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की. मृतक के शव की पहचान उसकी पत्नी द्वारा कराई गई है. पुलिस का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर ये लग रहा है कि यह हत्या इसके साथ वाले ने ही की है क्योंकि वहां शराब के ग्लास और दो क्वार्टर भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस ने नईम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नईम सिकंदराराऊ का रहने वाला है और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के शंकरपुरी में रहता था और मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था. 

शिकोहाबाद के सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 112 नंबर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को गठन कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अचानक यूपी में क्यों एक्टिव हो गए गृह मंत्री अमित शाह? इन लोकसभा सीटों पर खुद करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget