एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में शादीशुदा युवक और 16 साल की प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र के कुतक अकबरपुर गांव निवासी आकाश और भारती के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे. आकाश की 18 महीने पहले मैनपुरी से शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी नौ महीने की गर्भवती है.

यूपी के फिरोजाबाद में जसराना कोतवाली क्षेत्र के कुतकअकबरपुर गांव में एक प्रेमी युगल की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. शादीशुदा युवक आकाश (20) और उसकी 16 वर्षीय प्रेमिका भारती ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी.

दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन पारिवारिक विरोध और आपसी विवाद ने इस दुखद घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल जसराना थाना क्षेत्र के कुतकअकबरपुर गांव निवासी आकाश और भारती के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे. आकाश की 18 महीने पहले मैनपुरी जनपद से शादी हो चुकी थी, और उसकी पत्नी नौ महीने की गर्भवती है. बताया जाता है कि बुधवार देर रात आकाश और भारती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

एएसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन के अनुसार, गुरुवार सुबह  बजे आकाश ने वीडियो कॉल पर भारती से आत्महत्या करने की बात कही. भारती दौड़कर आकाश के घर पहुंची लेकिन तब तक आकाश ने फांसी लगा ली थी. यह देखकर सदमे में आई भारती अपने घर लौटी और वहां फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जसराना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची. एएसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दोनों सजातीय थे, लेकिन आकाश की शादी और पारिवारिक विरोध के कारण उनके रिश्ते में तनाव था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. कॉल डिटेल्स से पता चला कि आत्महत्या से पहले दोनों ने एक-दूसरे से बात की थी. भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस भी डाला था, जिसमें एक लड़की के रोते हुए जिंदगी हारने की बात थी.

गांव में मचा कोहराम

आकाश और भारती के घर एक ही गली में करीब 100 मीटर की दूरी पर हैं. दोनों की आत्महत्या की खबर से गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. आकाश की गर्भवती पत्नी मायके में थी, जिसे इस दुखद घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget