एक्सप्लोरर

Fire in Greater Noida: इमारत की बेसमेंट में लगी भीषण आग, दो दर्जन परिवारों को किया गया रेस्क्यू

Fire Incident in Greater Noida: ज्वाइंट सीपी ने कहा, "दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. कई लोग बेसमेंट में फंसे हुए थे जिनको निकाल लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है."

Uttar Pradesh News: गर्मियों का मौसम जाने के बाद भी आग लगने की घटनाएं (Fire Incident) सामने आ रही हैं. कहीं शॉर्ट सर्किट, कहीं बिजली का तार, कहीं गैस सिलेंडर तो कहीं अन्य लापरवाही इसकी वजह बन रही है. ऐसी ही एक घटना आज यूपी में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के शाहबेरी में हुई. यहां एक इमारत के बेसमेंट में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

आग बेसमेंट में लगी थी इसलिए नीचे उतर कर बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम ने सीढ़ी लगाकर ऊपर के फ्लैट से लोगों को रेस्क्यू किया. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. बिल्डिंग में फंसे करीब दो दर्जन परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस की टीम इस मामले की जांच करेगी.

आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग इधर से उधर भागने लगे. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग (Fire Department) को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं. कई लोग अंदर फंसे हुए थे जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया. आग पर काबू पा लिया गया है.

अधिकारी ने क्या बताया
ज्वाइंट सीपी आर एस छब्बी ने कहा, "दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. कई लोग बेसमेंट में फंसे हुए थे जिनको निकाल लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग के कारणों की जांच की जा रही है."

कल भी हुई थी घटना
बता दें कि कल यानी शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के ही कोट डेरिंन गांव में देर रात कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था. घटना की सूचना पाकर दादरी पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था. गोदाम में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था. 

UP Weather Update: यूपी में बढ़ा सर्दी का सितम, इन शहरों में 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए- अपने जिले के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget