एक्सप्लोरर

रायबरेली: आग लगने से घर का सामान हुआ खाक, घंटों मशक्कत के बाद गांववालों ने काबू पाया

रायबरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आग ने विकारल रूप धारण करते हुये गृहस्थी का सारा सामान खाक कर दिया. सूचना के बाद भी जब दमकल की गाड़िया नहीं पहुंची तो गांववालों ने खुद ही प्रयास करते हुये आग को बुझाया.

रायबरेली: दीपावली की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब घर में लगी आग से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से पूरा गांव दहशत में आ गया. सभी लोग भागकर आग को बुझाने की पुरजोर कोशिश करने लगे तो वहीं, सूचना के घंटों बाद भी ऊंचाहार पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. फिलहाल किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था. मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के चांदनपुर सवैयाराजे का है.

सारा समाना जलकर खाक हुआ

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के चांदनपुर सवैया राजे गांव रामखेलावन के घर दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गई. रामखेलावन का परिवार दीपावली अच्छे से मना कर बैठा ही था, तभी अचानक उनके घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं. जैसे ही आग की लपटों को ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल आग बुझाने की पुरजोर कोशिश में लग गए और पुलिस को सूचना दी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया. सबसे खास बात है कि ग्रामीणों की सूझबूझ व कड़ी मेहनत ने गांव के अन्य घरों को सुरक्षित कर लिया. सबसे हास्यास्पद ऊंचाहार पुलिस का कारनामा लगा कि जानकारी के बावजूद भी ऊंचाहार की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, पहुंची तो डायल हंड्रेड वह भी काफी देर बाद.

स्पार्किंग से लगी आग

आग लगने के कारणों के बारे में लोग कयास लगा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, क्योंकि छप्पर में बिजली के तार दौड़ रहे थे. कहा जा रहा है कि उन्हीं तारों में पहले स्पार्किंग हुई फिर स्पार्किंग से घास फूस में आग पकड़ ली जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली. फिलहाल गृहस्थी के सामान को छोड़ कर किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: पूर्व बीजेपी विधायक का फायरिंग करते वीडियो वायरल, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget