एक्सप्लोरर

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर उठता दिखा धुआं

Greater Noida Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. ये आग अस्पताल की फॉर्मेसी के ऊपर पहली मंजिल पर लगी थी.

Greater Noida Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को अचानक आग लग गई. ये आग स्वस्थम अस्पताल में लगी थी, आग के पीछे शॉर्ट सर्किट को बड़ी वजह बताया जा रहा है. आग अस्पताल में स्थित फॉर्मेसी के ऊपर वाली मंजिल पर लगी थी जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद तत्काल अस्पताल को खाली कराया गया. 

आग लगने सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने वाले उपकरणों से आग को बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें फॉर्मेसी की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें उठती हुई दिख रही है. वहीं अस्पताल कर्मी अग्निशामक यंत्र के ज़रिए आग बुझाने की कोशिश रहे हैं. तस्वीरों में एक मोटरसाइकिल को भी जलते हुए देखा जा सकता है. 

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़ अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. अस्पताल के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट हुई, जिसकी चिंगारियां अस्पताल की पहली मंजिल के छज्जे पर गिरीं जिसके बाद अस्पताल में भी आग फैल गई. अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएफ़ओ प्रदीप कुमार ने कहा कि अग्निशमन विभाग को 10.42 बजे सूचना मिली थी कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्वास्थम अस्पताल में आग लग गई थी, जिसके बाद हमने फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. ट्रांसफॉर्मर के नीचे एक बाइक भी खड़ी थी. चिंगारी गिरने की वजह से बाइक में भी आग लग गई. आग की वजह से अस्पताल को भी काफी नुकसान हुआ है. हालांकि अच्छी बात ये है कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है.

अंबेडकर विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, करोड़ों रुपये से चमकेंगी ये जगहें
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget