एक्सप्लोरर

आईएएस अधिकारी उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज, चचेरे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

सूडा के निदेशक आईएएस अफसर उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी अनीता सिंह की हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। लखनऊ की चिनहट कोतवाली में अनीता के चचेरे भाई की तहरीर पर उमेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) में निदेशक के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी उमेश कुमार सिंह के खिलाफ पत्नी की कथित हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'आईएएस उमेश कुमार सिंह के खिलाफ चिनहट थाने में उनकी पत्नी की मौत के मामले में हत्या और सबूत मिटाने एवं गलत जानकारी देने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।' उमेश की पत्नी अनीता (42) की मौत एक जनवरी को चिनहट इलाके में स्थित अधिकारी के घर पर गोली लगने से हुई थी।

मृतक अनीता के चचेरे भाई राजीव कुमार सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी के अन्य महिलाओं से संबंध थे, इस वजह से अनीता नाखुश थी। राजीव ने अपनी शिकायत में कहा है कि अनीता इसका विरोध करती थी जिसपर उमेश उसकी पिटाई करते थे। अनीता को कुछ गलत होने की आशंका थी।

शिकायत में अनीता के चचेरे भाई ने कहा है कि 'एक सितंबर को हमें घटना के बारे में खबर मिली और हम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लेकिन हमारी समझ में नही आ रहा था क्या करना चाहिए?' उन्होंने कहा कि 'बाद में मीडिया में छपी खबरों और घटना की फोटो देखने के बाद मन में संदेह पैदा हुआ और हमने उमेश की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकायत दर्ज करायी। उमेश लखनऊ में ही तैनात हैं और उनके अधिकारियों से अच्छे संबंध है और वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं।'

आईएएस अधिकारी उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज, चचेरे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

चचेरे भाई ने कहा कि पुलिस ने सूचना दी थी कि अनीता को गोली लगी है और परिवार के सदस्य (उमेश और बेटा) एवं एक नौकर उन्हें निजी अस्पताल ले गये हैं। वहां से वह अनीता को किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईएएस उमेश ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार ली थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget