एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप पीड़िता कार हादसा मामले में कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज, भाई मनोज का नाम भी शामिल

कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

उन्नाव, एबीपी गंगा। उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। रायबरेली के गुरबख्शगंज में एक ट्रक के पीड़िता की कार को टक्कर मारने के मामले में उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रविवार को कार के ट्रक की चपेट में आने के चलते दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार के ट्रक की चपेट में आने को लेकर विपक्ष का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि एक साजिश है। भारी दबाव के बाद प्रशासन ने अब इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उसमें उनके भाई मनोज सिंह सेंगर का नाम भी शामिल है।

उन्नाव रेप पीड़िता कार हादसा मामले में कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज, भाई मनोज का नाम भी शामिल

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही रायबरेली जेल में बंद चाचा ने 72 घंटे की पेरोल मांगी है। चाचा रायबरेली में सड़क दुर्घटना में मृत पुष्पा सिंह के पति हैं। चाचा रायबरेली जेल में 307 के मामले में बंद हैं।

उन्नाव रेप पीड़िता कार हादसा मामले में कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज, भाई मनोज का नाम भी शामिल

रायबरेली जाते समय हुआ था हादसा

दुष्कर्म पीड़िता अपनी चाची, मौसी और अधिवक्ता के साथ कार से रायबरेली जिला कारागार में बंद अपने चाचा से मिलने के लिए रविवार को आ रही थी। मूसलाधार बारिश के बीच दोपहर करीब एक बजे उनकी कार सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई थी, जिसमें उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई थी। घायल दुष्कर्म पीड़िता और उनके वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget