एक्सप्लोरर

नाश्ते को लेकर हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव

यूपी के हाथरस में मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान हुए पथराव में दो लोग घायल भी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हाथरस, एबीपी गंगा। नाश्ते की दुकान पर कचौड़ी खाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और हुआ पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे आलाधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी बल को तैनात किया गया है।

मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला लोट कुआं का है। यहां शुक्रवार की शाम को काशिम की नाश्ते की दुकान पर कचौड़ी खाने को लेकर जाकिर पुत्र मुन्ने खां, इशरार पुत्र इमामुद्दीन, मुरीर पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला नौ खेल थाना सिकंदराराऊ का राहुल पुत्र शैतान सिंह, सुनील पुत्र मूलचंद्र निवासी गांव फरीदाबाद थाना सिकंदराराऊ के बीच विवाद हो गया। विवाद को मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया।

शुक्रवार की ही देर रात दोनों समुदाय के लोगों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया इस बीच दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मारपीट और पथराव में दो लोगो को गंभीर रूप से चोटे आई है।

घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ राजीव कुमार और एसडीएम सिकंदराराऊ विजय कुमार शर्मा ने मोहल्ले में झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ में भर्ती कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल के साथ पीएसी बल को तैनात किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget