एक्सप्लोरर

सोनभद्र: जमीन को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, फायरिंग में 10 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

सोनभद्र में दो पक्षों में जमीन को लेकर बहस होने लगी। धीरे-धीरे बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी और लोग धारदार हथियार, ईंट, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

सोनभद्र, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जानकारी के मुताबिक, 10 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना घोरावल की ग्रामसभा मूर्तिया के गांव उम्भा की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 100 बीघे जमीन को लेकर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच असलहे से फायरिंग के अलावा धारदार हथियार से भी लड़ाई हुई।

मृतकों में तीन महिलाएं शामिल

मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया, जहां पर कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। वहीं घायलों की संख्‍या दर्जन भर से अधिक है, जिनका इलाज अस्‍पताल में किया जा रहा है।

सोनभद्र: जमीन को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, फायरिंग में 10 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

देखते ही देखते लाशें बिछ गईं

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में दोनों पक्षों में जमीन को लेकर बहस होने लगी। धीरे-धीरे इस बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी और लोग धारदार हथियार, ईंट, पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। फायरिंग और मारपीट के बीच देखते ही देखते लाशें बिछ गईं। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम आला अधिकारी पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

सोनभद्र: जमीन को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, फायरिंग में 10 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

सीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश

वहीं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोनभद्र में हुई इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और जिलाधिकारी सोनभद्र को घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए बहुत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: पेट्रोल-डीजल पर सरकार बोली- संकट नहीं, अफवाह का न हों शिकार, इन शहरों में लगी लंबी लाइनें
Live: पेट्रोल-डीजल पर सरकार बोली- संकट नहीं, अफवाह का न हों शिकार, इन शहरों में लगी लंबी लाइनें
Gorakhpur News: IT स्टार्टअप करने वाले युवाओं को तोहफा, सीएम योगी की आज सॉफ्टवेयर पार्क का करेंगे लोकार्पण
IT स्टार्टअप करने वाले युवाओं को तोहफा, सीएम योगी की आज सॉफ्टवेयर पार्क का करेंगे लोकार्पण
Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget