एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: बीजेपी की बैठक में आपस में ही भिड़े दो नेता, जमकर चले लात-घूंसे, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद में बीजेपी दफ्तर में बैठक के दौरान दो बीजेपी नेता आपस में ही भिड़ गए. इस दौरान बीजेपी का एक नेता गंभीर रूप से घायल हो गया.

गाजियाबाद. बीजेपी दफ्तर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के दो नेता आपस में ही भिड़ गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पदाधिकारियों में लात-घूंसे चलने लगे. मारपीट की घटना में बीजेपी का एक नेता घायल हो गया है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, गाजियाबाद बीजेपी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारणी की वर्चुअल मीटिंग चल रही थी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेता भी इस बैठक में जुड़े थे. इसी दौरान पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी और पवन गोयल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. नौबत दोनों के बीच मारपीट तक की आ गई. मारपीट में पवन गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशांत चौधरी और पवन गोयल दोनों ही प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं.

बीजेपी पार्षद मनोज गोयल ने बताया दफ्तर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी. उसमें प्रशांत चौधरी ने पवन गोयल और वैश्य समाज के लोगों के लिए कुछ अपशब्द का प्रयोग किया. इसका विरोध करने पर पवन गोयल के साथ मारपीट की गई. मनोज गोयल ने बताया प्रशांत चौधरी बसपा पार्टी से आए हैं. अगर इस तरह दूसरी पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल होकर मारपीट, गुंडागर्दी करेंगे तो बीजेपी की छवि बिगड़ जाएगी.

धरने पर बैठे लोग
वहीं इस घटना के बाद वैश्य समाज के लोग काफी नाराज हैं. वैश्य समाज के लोग अस्पताल के कंपाउंड में धरने पर बैठे हैं. उन्होंने प्रशांत चौधरी पर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में तहरीर भी दे दी है और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: फर्जी मुतवल्ली बनकर कौड़ियों के भाव बेच दी वक्फ बोर्ड की जमीन, 100 करोड़ से ज्यादा है कीमत

अयोध्या: विवादों में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक और संपत्ति, चंपत राय को कोर्ट का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget