एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने खाकी पर बोला हमला, दिन दहाड़े पीआरडी जवान को मारी गोली

प्रतापगढ़ में पीआरडी जवान को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया है. 

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. ताजा मामले में यहां दिन दहाड़े पीआरडी जवान पवन तिवारी को बदमाशों ने गोली मार दी और फिर उसका राइफल लेकर फरार हो गए. हमले के बाद पहुंची पुलिस टीम ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्रतापगढ़ जिले में एक समय था जब सूर्यास्त के बाद अपराधी सक्रिय होते थे लेकिन माहौल ऐसा हो गया कि अपराधी सुबह से शाम तक सक्रिय रहते है और गम्भीर वारदातों को अंजाम देते रहते है. इस सब के पीछे कहीं न कहीं सत्तापक्ष के नेताओं, पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ नजर आता है.

जिले में नेताओं के दबाव के चलते कोई पुलिस अफसर काम भी नहीं कर पाता, बीते साढ़े चार सालों में 14वें एसपी के तौर पर सतपाल एंटिल तैनात किए गए है. तमाम एसपी तो हफ्ते, महीने ही रह पाते हैं तो कोई रास्ते से ही लौटा दिया जाता है. अनुराग आर्य, शिवहरि मीना और आकाश तोमर की सख्ती नेताओं को नागवार गुजरी और नेताओं के दबाव के चलते छुट्टी पर गए और वापस नहीं आ सके. 

जिसके चलते जिले में अपराधी बेखौफ है और गुरुवार को फिर खाकी पर बेखौफ बदमाशों ने दो गोलियां दाग दी. घटना उस समय हुई जब सई नदी के पुल पर लगी पिकेट ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान ड्यूटी पर था और बदमाशों ने गोली मार दी और आराम से फरार हो गए.

एसपी ने बताया कि घटना के वक्त किसी अन्य घटना पर तीन चार थानों की फोर्स के साथ पिकेट के अन्य जवान चले गए थे और घायल जवान अकेले ही ड्यूटी पर था. घटना के बाद भारी पुलिस बल के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी मौके का मुआयना कर साक्ष्य कलेक्ट करने में जुट गई. सूत्रों की माने तो घायल जवान के पास एक राइफल भी थी जिसे हमलावर उठा ले गए.

इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र में भारी बारिश से भयावह हालात, कोंकण रेल सेवा प्रभावित होने से 6 हजार यात्री फंसे, PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया 'मवाली', राकेश टिकैत ने कहा- 'अन्नदाताओं' के लिए ऐसा बयान ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget