एक्सप्लोरर

नोएडा: छत से गिरकर घायल हुये बच्चे को एंबुलेंस में लेकर पिता छह अस्पतालों के चक्कर काटता रहा..सब पल्ला झाड़ते रहे

नोएडा में अस्पतालों की लापरवाही भरा रवैया एक बार फिर सामने आया है. घटना के मुताबिक एक पिता अपने एक साल के बेटे के इलाज के लिये छह अस्पताल गया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. पिता ने बताया कि उसका एक साल का बेटा दो मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था

नोएडा (अविनाश तिवारी) . कोरोना काल में अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के इलाज में लगे हैं तो वहीं कई गंभीर मामलों को लेकर अस्पतालों की संवेदनहीनता भी सामने आ रही है. इस बीच नोएडा में एक पिता अपने बच्चे के इलाज के लिये दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हुआ. निजी एंबुलेंस में अपने बच्चे को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. आपको बता दें कि बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया था.

बुधवार को इस पिता को छत से गिरकर घायल हुए अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए छह अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े. अंत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज मिला.

कासना के डाढ़ा गांव में रहने वाले रोशन कुमार का आरोप है कि पुत्र देव (1) बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान की दो मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के लिए बच्चे को ग्रेनो स्थित आइवरी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को एक निजी एंबुलेंस से सीएचसी बिसरख रेफर कर दिया.

25 हजार जमा करो तब होगा इलाज

यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिटी स्कैन व एक्सरे की सुविधा नहीं होने की बात कहकर ग्रेनो स्थित यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज होता है, इसलिए उन्हें नोएडा के सेक्टर-110 वाले यथार्थ अस्पताल जाना होगा.

यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में करीब 25 हजार रूपये का खर्च आएगा. पैसा जमा करने पर ही उपचार शुरू होगा, लेकिन जब उन्होंने रुपये जमा करने में असमर्थता जताई तो बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

सफदरजंग में शुरू हुआ उपचार

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बाल रोग विशेषज्ञ व सिटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं नहीं होने की बात कहकर बच्चे को सफदरजंग अस्पताल ले जाने को कहा. वहां से बच्चे को दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

Uttar Pradesh लॉकडाउन में युवक नहीं लौट सका अपने देश, फेसबुक पर लिखी मौत की पोस्ट और कर लिया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget