एक्सप्लोरर

तांत्रिक, जमीनी विवाद और पति-पत्नी के बीच झगड़ा, फिर हुई बाप-बेटे की मौत...पढ़ें पूरी खबर

यूपी के बरेली से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपने 6 साल के मासूम की हत्या कर दी और उसके बाद रहस्यमय परिस्थितियों में पिता की भी मौत हो गई. हत्याकांड की गुत्थी उलझती ही जा रही है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक तांत्रिक ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियो में ग्रहण लगा दिया. जिसका नतीजा ये हुआ कि पहले पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपने 6 साल के मासूम की हत्या कर दी और उसके बाद रहस्यमय परिस्थितियों में पिता की भी मौत हो गई.

पिता ने की हत्या 6 साल का मासूम हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहा. पिता ने उसे जमीन पर पटक कर मार डाला. बारादरी थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा बस्तियों वाली गली में रहने वाली रीना ने बारादरी थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति नसीम का अपने भाइयों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. 24 मार्च को विवाद अधिक बढ़ गया था. इससे नाराज नसीम ने कहा कि उसकी दौलत की सभी को चाह है. तभी उनका 6 वर्षीय बेटा हुसैन वहां पहुंच गया. उसने नसीम से कुछ कहा.

पिता की हुई मौत भाइयों से नाराज नसीम उस वक्त गुस्से में था. उसने अपने बेटे हुसैन का पैर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. रीना ने हुसैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हुसैन ने शनिवार को दम तोड़ दिया. तो वहीं जिला अस्पताल में उसके पिता की भी मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया थी लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

मौलवी तांत्रिक से थे संबंध मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि नसीम की पत्नी के किसी मौलवी तांत्रिक से संबंध थे. मृतक नसीम के भांजे का कहना है कि कुछ दिन पहले नसीम उसे मिला था और काफी परेशान था. वो कह रहा था कि उसे और उसके बेटे को पत्नी से बचा ले, उसका किसी मौलवी तांत्रिक से अफेयर चल रहा है और हो सकता है उसी तांत्रिक के चक्कर में बच्चे की बलि दी गई हो. वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद बच्चे की चोट लगने से मौत हुई है. फिलहाल ये कहना मुश्किल होगा कि पत्नी ने बच्चे की हत्या की है या पति ने.

उलझ गई गुतथी अब बड़ा सवाल ये है कि बच्चे की मौत के बाद उसके पिता की भी मौत हो गई है. तो क्या इन दोनों मौतों के पीछे कहीं बच्चे की मां और उस तांत्रिक का हाथ तो नहीं है. फिलहाल इस हत्याकांड की गुत्थी उलझती ही जा रही है अब देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले का कब तक पर्दाफाश करती है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: Yamuna Expressway पर दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget