एक्सप्लोरर

Fatehpur News: फतेहपुर में समारोहों, जुलूसों और विरोध प्रदर्शनों पर पांबदी, प्रशासन को मिला खुफिया इनपुट

UP स्थित Fatehpur में मकबरा विवाद के बाद जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसको लेकर अधिकारियों ने जिले में कई पाबंदियां भी लगाई हैं.

उत्तर पदेश के फतेहपुर जिला प्रशासन ने विवादित मकबरे पर विवाद के बाद शहर में सभी प्रकार के समारोहों, जुलूसों और विरोध प्रदर्शनों पर सख्त निषेधाज्ञा लागू कर दी है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

यह कदम अधिकारियों द्वारा 16 अगस्त को जन्माष्टमी के त्योहार के अवसर पर कुछ खुफिया जानकारी मिलने के बाद उठाया गया है.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित एक मकबरे पर सोमवार को हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने घुसकर हंगामा किया और धार्मिक नारेबाजी की. हंगामा करने वालों का दावा था कि कई सदी पुराना नवाब अबू समद का मकबरा जहां स्थित है, वहां पहले कभी मंदिर हुआ करता था.

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में मकबरे के अंदर घुसकर नारेबाजी, हंगामा, तोड़फोड़ करते और भगवा झंडा फहराते नजर आ रहे हैं.

यूपी के 5,118 स्कूलों में आज से शुरू होंगी बाल वाटिकाएं, बच्चों के खेलने और सीखने की रंगीन दुनिया

पूरा इलाका लगातार निगरानी में- प्रशासन

उन्होंने बताया कि यह पूरा इलाका लगातार निगरानी में है और सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर सभी के लिए प्रवेश यहां प्रतिबंधित है. मकबरे के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत पहले ही कर दी गई है.

सोमवार की घटना के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने पुष्टि की कि 10 नामजद समेत 160 के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है.

पड़ोसी कौशाम्बी और प्रयागराज ज़िलों से अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और निवासियों को आश्वस्त करने के लिए सोमवार को एक फ्लैग मार्च निकाला गया.

ज़िला मजिस्ट्रेट (फ़तेहपुर) रवींद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर चेतावनी दी है कि प्रदर्शन करने, भड़काऊ भाषण देने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे में कई पुलिस बैरिकेड्स लगाकर इलाके को सील कर दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी तक सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) सहित भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है.

अधिकारियों ने निवासियों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सड़क पर कार्रवाई के बजाय कानूनी माध्यमों से अपनी शिकायतों को उठाने की अपील की है.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहले कहा था कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget