एक्सप्लोरर

गाजियाबादः मांगों को लेकर गोविंदपुरम अनाज मंडी में जमा हुए किसान, अधिकारियों से विफल रही वार्ता

गाजियाबाद में 3 दिन से चल रही किसानों की पदयात्रा बुधवार को गोविंदपुरम की अनाज मंडी पहुंची. यहां अधिकारियों ने किसानों को मनाने की भी कोशिश की लेकिन वो विफल रही.

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद में 3 दिन से चल रही किसानों की पैदल यात्रा आज गोविंदपुरम अनाज मंडी में है. किसानों का ऐलान था कि वह जिला मुख्यालय को घेरेंगे. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंचे और उन्होंने किसानों को मनाने की कोशिश की. इसके बाद किसान इस बात पर तैयार हुए कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय जाकर अधिकारियों से मिलेगा. वार्ता विफल होने पर किसानों का दावा है कि उनका ऐलान कायम रहेगा.

गौरतलब है कि गाजियाबाद की गोविंदपुरम अनाज मंडी आज सुबह से किसान राजनीति का अखाड़ा बनी हुई है. यहां गाजियाबाद के कई गांव के किसान इकट्ठे हैं. इसके साथ ही कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन भी इनको समर्थन दे रहे हैं. किसान 3 दिन पहले मेरठ एक्सप्रेसवे पर अर्धनग्न होकर पैदल निकले थे.

किसानों की मांग किसानों की दो सूत्रीय मांग है. इनके मुताबिक जितने भी गांव की जमीन अधिकृत हुई है. उनको एक समान मुआवजा दिया जाए. इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर किसानों को खेतों में जाने के लिए सर्विस रोड दी जाए. इसी को लेकर 3 दिन पहले किसानों ने अर्धनग्न यात्रा प्रथम गढ़ सैदपुर से शुरू की थी और रात में गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुंचे थे. उनका ऐलान जिला मुख्यालय के घेराव का है.

घेराबंदी का ऐलान आज सुबह से ही यहां किसानों की घेराबंदी करने के लिए काफी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आ गए थे. यहां पर हुई वार्ता के बाद यह तय किया गया है कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जाकर जिला मुख्यालय में अधिकारियों से वार्ता करेगा. प्रशासनिक अधिकारी अपनी मजबूरी बता रहे हैं. उनके मुताबिक लगातार पत्राचार चल रहा है लेकिन मामला शासन स्तर नहीं बल्कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी से जुड़ा हुआ है. अंतिम फैसला उसी को लेना है.

किसान आंदोलन पर कायम वहीं, किसान अपने पूर्व ऐलान पर कायम हैं. उनके मुताबिक अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह यहां से जिला मुख्यालय जाकर घेराव करेंगे. अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले में धारा 144 लगी हुई है. वहीं, कोरोना संक्रमण फैलने का भी पूरा खतरा है. ऐसे में क्या प्रशासन इनको मनाने में कामयाब हो पाता है या यह अपनी मांग को लेकर घेराव करने के लिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी ने सरकारी नौकरियों को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सड़कों पर उतर चुका है युवा

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव, जानिए- क्या है वजह ?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget