एक्सप्लोरर

पीलीभीत: धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों और माफियाओं के आगे किसान लाचार, डीएम के दावों की खुली पोल

हाल ही में धान खरीद केंद्र पर जिलाधिकारी किसानों के हमदर्द बनकर अधिकारियों को फटकारते नजर आये थे. यही नहीं उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था. लेकिन किसानों के हालात नहीं सुधरे हैं. ये रिपोर्ट बता रही है जमीनी हकीकत.

पीलीभीत. पीलीभीत में धान खरीद को लेकर खाद्यन्न माफिया व राइस मिलर्स की मिलीभगत के चलते किसानों की धान खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं जा रही है. आलम यह है कि परेशान किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर मंडी में धान क्रय करने के लिए रात रात भर चारपाई डालकर पहरा दे रहे हैं. ऐसे में उनके धान को क्रय केंद्र खरीद नहीं कर रहे, तो वहीं, बंदरों व आवारा सुअर के पैरों तले किसान की खून पसीने के मेहनत कुचलती नजर आ रही है. किसानों की धान खरीद को लेकर जब जिलाधिकारी पुलकित खरे से बात की गई तो उन्होंने हेल्पलाइन नंबर सहित अपने नंबरों का भरोसा जताते हुए किसान के हित के लिए अधिकारियों को तैयार बताया. लेकिन हकीकत कुछ और ही है.

चर्चा में आये थे डीएम

आपको याद होगा कि मंडी परिसर में कुछ दिन पहले यहां धान खरीद को लेकर किसानों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर खरीद न किए जाने पर चार केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर डिप्टी आरएमओ सहित मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई थी. डीएम किसानों के बीच सुपर हीरो का रोल कर ले गए ,जिसको लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे को रक्षा मंत्री की तारीफ के बाद काफी चर्चा में रहने लगे.

बिचौलिये और माफियाओं के आगे लाचार किसान

लेकिन सात दिनों के बाद अब मंडियों का हाल यह हो चला है कि खून पसीने से सींच कर लाई गई किसानों की धान की उपज को किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर रखकर रात रात भर चारपाई कम्बल के सहारे अपने धान को क्रय करने के लिए दिनों दिन हफ़्तों से इंतजार कर रहा है. लेकिन जिले में करीब 168 क्रय केंद्रों से लेकर किसानों की धान खरीद माफियाओं व राइस मिलर्स बिचैलियों के आगे काम नहीं आ रही. जिसको लेकर देश का अन्नदाता अपनी फसल की लगाई लागत का मूल्य भी नहीं ले पा रहा है.

जिले के बड़े खाद्यान्न माफिया व राइस मिलर्स आढ़तियों के साथ मिलकर किसानों का धान औने पौने दामों में खरीद कर सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की फ़र्जी बही खाता लगा कर खाद्य विपणन विभाग के आधिकरी से सांठगांठ कर करोड़ों समेटने में लगे हैं,. यह हम नहीं, परेशान किसान खुद चिल्ला कर दर्द बयां कर रहे हैं. जिसको लेकर बिलसंडा की उपमंडी में किसानों में सुरेंद्र नाम के खाद्यान्न माफिया की गाड़ी का घेराव कर डीएम से किसानों का धान औने पौने दामों में खरीदने के लिए दबाव बना रहा था, जिसे लेकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत कराते हुए किसानों का धान क्रय करने का आश्वासन दिलाया.

क्या कहना है डीएम का

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जितने भी हमारी मंडी में क्रय केंद्र हैं, उन्हें आदेशित किया गया है कि वह अपने सीमा के अनुसार जितने काटे हैं, मानक के अनुसार धान क्रय करें. अगर किसी किसान को परेशानी आ रही है तो कंट्रोल रूम नंबर पर शिकायत करें और मंडी में अधिकारी भी तैनात हैं. शासन के अनुसार धान खरीद होगी. अगर लेनदेन करके धान खरीदा जा रहा है तो किसान कंट्रोल रूम नंबर पर शिकायत करें.

ये भी पढ़ें.

पीलीभीत: वरुण गांधी के वायरल ऑडियो पर मचा बवाल, पार्टी विधायक ने सांसद को जमकर सुनाई खरी खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget