एक्सप्लोरर

कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, पुलिस ने तहरीर मिलने से किया इन्कार

मृतक किसान की पत्नी ने बताया कि आनन-फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और संतोष को पहासू कस्बा स्थित चिकित्सक के पास ले गए। जहां किसान की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने इलाज से मना कर दिया।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। कर्ज से परेशान किसानों की खुदकुशी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र का है जहां कर्ज से परेशान किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरे मामले पर एसडीएम पदम सिंह का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया है कि किसान किसी बात को लेकर परेशान था जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।

पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगला लदपुरा निवासी नीरज देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति संतोष कुमार (45) पुत्र रामस्वरूप कर्ज से परेशान थे। सीमांत किसान होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में संतोष कुमार कर्ज दे नहीं पा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे संतोष कुमार के जहरीला पदार्थ खाकर अचेत अवस्था में खेत पर पड़े होने की सूचना राहगीरों से परिजनों को मिली।

मृतक किसान की पत्नी ने बताया कि आनन-फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और संतोष को पहासू कस्बा स्थित चिकित्सक के पास ले गए। जहां किसान की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने इलाज से मना कर दिया। इस पर परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर अलीगढ़ मेडिकल पहुंच गए। जहां देर शाम मेडिकल में चिकित्सकों ने किसान संतोष कुमार मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि किसान पर पीएनबी पहासू का 80 हजार रुपये का कर्ज था। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों से भी उसने रुपये उधार लिए था। इसको लेकर ही वह परेशान रहता था। उधर पहासू थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मामले में किसी प्रकार की तहरीर मिलने से इन्कार कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget