एक्सप्लोरर

इस Drink को पीने खिंचे आते हैं लोग, गर्मी ही नहीं सर्दी में भी दिमाग को मिलता है सुकून

दिल ही नहीं, दिमाग को सुकून और तरोताजा करने वाली मसालेदार शिकंजी का स्वाद ही कुछ ऐसा होता है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। खासकर, गर्मी के मौसम में ठंडी शिकंजी तरोताजा कर देती है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। गर्मी के मौसम में तरोताजा होने के लिए शीतल पेय से बेहतर भला क्या हो सकता है। लेकिन ये पेय अगर शिकंजी हो, तो गर्मी का छू-मंतर होना तय है। दुकान पर लगी भीड़ के बीच हर तरफ से आती एक ही आवाज सुनाई देती है। 'भैया जरा एक सोडा शिकंजी देना', 'मेरे लिए भी नींबू वाली। इस दुकान में एक के बाद एक आने वाले ग्राहकों की लाइन लगी रहती है। गर्मी ही नहीं यहां तो लोग सर्दी में भी शिकंजी का मजा लेने आते हैं।

फेसम है शिकंजी

दिल ही नहीं, दिमाग को सुकून और तरोताजा करने वाली मसालेदार शिकंजी का स्वाद ही कुछ ऐसा होता है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। खासकर, गर्मी के मौसम में ठंडी शिकंजी तरोताजा कर देती है। गर्मी के मौसम में गला तर करने के साथ ही जुबान को स्वाद देने के लिए शिकंजी बेहतर विकल्प है। कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले शिकंजी सेहत के लिए भी मुफीद होती है। तो चलिए आपको भी उस दुकान पर लिए चलते हैं जहां आने वाले शौकीनों की कोई कमी नहीं है।

छोटी सी दुकान और बड़ा नाम

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास 'शिकंजी वाला हॉट एंड कूल कॉर्नर' पर स्वाद के शौकीनों की भीड़ देर रात तक देखी जा सकती है। छोटी सी इस दुकान पर शहर के हर वर्ग के लोग शिकंजी पीने आते हैं। 30 साल पहले शुरू हुई इस दुकान की मसालेदार शिकंजी का स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि दूर-दूर से लोग यहां शिकंजी पीने आने लगे। घर पर तैयार किया गया मसाला ही इसकी खासियत है। यहां मैंगो, ऑरेंज, लीची, पाइन एप्पल जैसे फ्लेवर भी लोग पसंद करते हैं।

इस Drink को पीने खिंचे आते हैं लोग, गर्मी ही नहीं सर्दी में भी दिमाग को मिलता है सुकून

हर बात का रखते हैं ख्याल

सोडा शिकंजी के अलावा मसाला कोला, मसाला ऑरेंज, मसाला लिम्का, मसाला स्प्राइट, स्ट्राबेरी शिकंजी, पाइन एप्पल, मैंगो शिकंजी, लीची शिकंजी, ब्लैक करंट शिकंजी, पल्प ऑरेंज शिकंजी, काला खट्टा शिकंजी, खस शिकंजी, मसाला कॉकटेल, चॉकलेट शिकंजी, स्पेशल त्रिदेव जैसे कई फ्लेवर हैं जो शौकीनों को पसंद आते हैं। इनमें से कुछ घर पर तैयार होते हैं तो कुछ बाजार से लाते हैं। किसी भी शिकंजी का स्वाद 35 रुपये से 50 रुपये में लिया जा सकता है।

80 साल पुरानी है दुकान

अब चलिए आपके पाटानाला चौक स्थित मंदू भाई शरबत वाले की दुकान पर लिए चलते हैं जहां की खास बात यह है कि करीब 45 प्रकार की अलग-अलग स्वाद वाली शिकंजी के कुछ फ्लेवर दुकान मालिक खुद तैयार करते हैं, जिनमें उनको परिवार का भी सहयोग मिलता है। वह कहते हैं। 80 साल पुरानी इस दुकान के लोग आज भी दीवाने हैं।

इस Drink को पीने खिंचे आते हैं लोग, गर्मी ही नहीं सर्दी में भी दिमाग को मिलता है सुकून

शुगर फ्री शिकंजी है खास

दुकान मालिक मंदू कहते हैं, शिकंजी के स्वाद के शौकीन डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर फ्री गिलास, शुगर फ्री सोडा गिलास खासतौर से तैयार करते हैं। वहीं, नींबू की शिकंजी, नींबू सोडा, पुदीना, पुदीना सोडा, खस, आम पना, ग्रीन एप्पल, ग्रीन एप्पल सोडा, शाही पान, जाफरान, शरबते फिजा, संदल, संदल सोडा, काला खट्टा, रोज, कीवी, ब्लैक करंट, लीची, पाइन एप्पल, स्ट्राबेरी, मैंगो, शाही बादाम, पिस्ता बादाम, केसर बादाम, मुखर्रा जैसे करीब 45 फ्लेवर हैं। इनमें सबसे ज्यादा नींबू शिकंजी लोग पसंद करते हैं। इन जायकों का स्वाद 17 रुपये से 40 रुपये में लिया जा सकता है। गुलाब के फूल और संतरे के अर्क से तैयार मुखर्रा भी लोगों को खूब भाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget