एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे चुनाव लेकिन...', अवधेश प्रसाद के दावे से राजनीतिक हलचल तेज

UP Lok Sabha Elections Results 2024: फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को आड़े हाथ लिया है.

UP Lok Sabha Elections Results 2024: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या का राम मंदिर आता है और इस सीट से बीजेपी को हार मिली है. बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह हार गए हैं तो वहीं फैजाबाद सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है. अवधेश प्रसाद ने 54567 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है. सपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद अवधेश प्रसाद ने बयान दिया है और उन्होंने बीजेपी पर तंज भी कसा.

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने कहा, "यह चुनाव हमने नहीं अयोध्या की जनता ने जीता है. ये (बीजेपी) राम को लाए हैं? ये राम को लाने वाले लोग नहीं हैं. ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं. इनकी सारी पोल खुल गई. ये ढोंगी लोग हैं. प्रधानमंत्री खुद यहां से लड़ना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें खुफिया रिपोर्ट मिली कि यह सीट सुरक्षित नहीं है तो उन्होंने अपने पैर पीछे कर लिए."

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: फैजाबाद(अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने कहा, "यह चुनाव हमने नहीं अयोध्या की जनता ने जीता है... ये(भाजपा) राम को लाए हैं? ये राम को लाने वाले लोग नहीं हैं, ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं, इनकी सारी पोल खुल… pic.twitter.com/B6c5zP98xb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2024

">

फैजाबाद से सपा विजयी उम्मीदवार का बीजेपी पर हमला 

फैजाबाद(अयोध्या) सीट से सपा विजयी उम्मीदवार जीत दर्ज करने के बाद पीएम मोदी और बीजेपी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए. दरअसल बीजेपी को अयोध्या की सीट पर हार मिली है, ये हार तब मिली है जब चुनाव से ठीक पहले जनवरी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था. इस वक्त ऐसा लग रहा था कि मानों पूरे देश में पीएम मोदी की लहर है. हालांकि चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन फिर भी पार्टी बहुमत से काफी दूर है. इस बार बीजेपी को 240 सीट ही मिल पाई है. 

फैजाबाद की सीट पर जीत दर्ज कर सपा ने रचा इतिहास

सपा के अवधेश प्रसाद को 554289 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के लल्लू सिंह को 499722 वोट हासिल किए. इसके साथ ही बसपा के सचिदानंद को इस सीट पर 46407 वोट मिले हैं. सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाया तो वहीं इस सीट से बीजेपी ने लल्लू सिंह पर दांव खेला. दोनों प्रत्याशियों के बीज मुकाबला जबरदस्त रहा. सपा ने इस सीट पर साल 1998 के बाद जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है.

यूपी में एनडीए को केवल 36 सीटें

पूरे देश की बात की जाए तो एनडीए को 293 सीट तो वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीट मिले हैं. यूपी की 80 की बात की जाए तो यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कमाल कर दिया है. यूपी में सपा की साइकिल दौड़ पड़ी है तो वहीं बीजेपी को झटका लगा है. बीजेपी को सबसे जोरदार झटका यूपी ने ही दिया है. यूपी में एनडीए को 36 सीट, तो वहीं इंडिया गठबंधन को 43 सीट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: खटाखट पैसे मिलने वाली गारंटी पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर महिलाओं का तांता, मांगे फॉर्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget