एक्सप्लोरर

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

उत्तर प्रदेश की 22 प्रमुख सीटों का हाल देखिये। कौन कहां से जीत रहा है। एबीपी गंगा-नीलसन का सर्वे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल की नतीजों में एनडीए सरकार बनने के रुझान सामने आये हैं। वहीं बात की जाये उत्तर प्रदेश की तो यहां पर गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी ठक्कर दिखाई दी। सपा,बसपा और रालोद के मिल जाने से जातिगत समीकरण ने भाजपा को नुकसान तो पहुंचाया लेकिन उतना नहीं जिसका आंकलन किया जा रहा था। यूपी में भाजपा को 33 और गठबंधन को 45 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस की हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। अब हम आपको राज्य की 22 प्रमुख सीटों का अनुमान बताने जा रहे हैं। किस सीट पर कौन सा दल जीत रहा है। आंकड़े इस प्रकार है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के इस हिस्से में मुजफ्फरनगर की लड़ाई पर सभी की नजर है। एबीपी गंगा-नीलसन के सर्वे में इस इलाके से गठबंधन के उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक दल के अजित सिंह जीत रहे हैं।भाजपा के संजीव बालियान यहां से हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

रामपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पर जयाप्रदा(भाजपा) और आजम खान (सपा) के बीच दिलचस्प जंग है।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

अमरोहा में गठबंधन के दानिश अली और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। नतीजा किसी के पक्ष में भी जा सकता है।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

बागपत में गठबंधन के जयंत चौधरी जीत रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के सत्यपाल सिंह हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

गाजियाबाद में भाजपा के उम्मीदवार वीके सिंह जीत रहे हैं। गठबंधन के सुरेश बंसल हार रहे हैं। Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

गौतमबुद्ध नगर में गठबंधन उम्मीदवार सतबीर नागर जीत रहे हैं, भाजपा के महेश शर्मा यहां से चुनाव हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव जीत रही है, गठबंधन उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह चुनाव हार रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में गठबंधन उम्मीदवार गुड्डू पंडित चुनाव हार रहे हैं, भाजपा के राजकुमार चहर जीत रहे हैं। मैनपुरी में दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव जीत रहे हैं।

बदायूं से गठबंधन उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव जीत रहे हैं। भाजपा की संघमित्रा मौर्य हार रही हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

बरेली से भाजपा के संतोष गंगवार जीत रहे हैं। भगवत शरण गंगवार गठबंधन के उम्मीदवार हार रहे हैं।

पीलीभीत से भाजपा के वरुण गांधी जीत रहे हैं। गठबंधन उम्मीदवार हेमराज वर्मा हार रहे हैं।

उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज जीत रहे हैं। गठबंधन उम्मीदवार पूजा पाल यहां से हार रही हैं।

लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह जी रहे हैं। कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

रायबरेली से सोनिया गांधी जीत रही हैं। भाजपा के दिनेश सिंह हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

अमेठी की बात करें तो इस सीट से राहुल गांधी जीत रहे हैं। भाजपा की स्मृति ईरानी यहां से हार रही हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

सुल्तानपुर में मेनका गांधी जीत रही हैं। गठबंधन के चंद्रभद्र सिंह हार रहे हैं।

कन्नौज से डिंपल यादव जीत रही हैं। भाजपा के सुब्रत पाठक हार रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

गोरखपुर लोकसभा की अगर बात करें तो इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन जीत दर्ज करते दिखाई दे रहे हैं। यहां गठबंधन के राम भुआल निषाद मैदान में हैं, जिनके हार की संभावना बनती दिखाई दे रही है।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

आजमगढ़ लोकसभा सीट की अगर बात करें तो इस सीट पर खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं....अखिलेश की जीत की संभावना काफी ज्यादा है जबकि, भाजपा ने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है, दिनेश लाल यादव यहां हारते नजर आ रहे हैं।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार उलटफेर की संभावना है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिन्हा हारते नजर आ रहे हैं जबकि, गठबंधन की ओर से मैदान में उतरे अफजाल अंसारी की जीत का अनुमान है।

Exit polls 2019: उत्तर प्रदेश की बड़ी सीटों का हाल, जानिये कौन कहां जीत रहा है

देश की सबसे वीआईपी सीट वाराणसी की अगर बात करें तो यहां एक बाऱ फिर मोदी मैजिक देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र दामोदर दास मोदी एक बाऱ फिर सांसद चुने जा सकते हैं जबकि, गठबंधन की शालिनी यादव की हार का अनुमान लगाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget