एक्सप्लोरर

Etawah News: शादीशुदा प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, दो टुकड़ों में काटकर शव यमुना में बहाया

Etawah Crime News: इटावा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां मोहन नाम के शख्स ने पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी.

Etawah Crime News : इटावा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी और वो की कहानी का बेहद खौफनाक अंत हुआ. जहां एक शख्स ने पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसका गला धड़ से अलग कर शव को यमुना नदी (Yamuna River) में फेंक दिया. ये मामला यहां के वैदपुरा थाना क्षेत्र के खरदूली गांव का है.

'पति-पत्नी और वो' का खौफनाक अंत

खबर के मुताबिक खरदूली गांव के रहने वाले रामवीर सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट कराई कि उनकी बेटी सुहागिनी 7 फरवरी को घर से निकली थी, जिसके बाद वो घर नहीं लौटी. जिसके बाद वैदपुरा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच करते हुए 22 वें इस मामले में मोहन, उसकी पत्नी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मोहन ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर सुहागिनी का गला घोंट कर पहले हत्या की और फिर चाकू से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया और दो अलग-अलग वक्त में शव को यमुना नदी में बहा दिया.

शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका

पुलिस के मुताबिक मोहन खरदूली गांव में जेसीबी ड्राइवर का काम करता था. 2013-16 के बीच मोहन और सुहागिनी की दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्रेम में बदलती चली गई. साल 2019 में मोहन ने घरवालों की मर्ज़ी से शादी कर ली, जिससे सुहागिनी नाराज हो गई और वो भी मोहन से शादी करने का दवाब बनाने लगी ऐसा नहीं करने पर उसे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी.

पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर बनाया प्लान

सुहागिनी की धमकी से परेशान होकर मोहन ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. उसने 7 फरवरी को सुहागिनी को बहला फुसला कर बढ़पुरा थाने के अंतर्गत युमना नदी पर बने रेलवे पुल के पास बुलाया. जहां पहले से उसकी पत्नी और दोस्त मौजूद थे. इसके बाद उसके दोस्त ने सुहागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद तीनों ने मिलकर सबूत मिटाने के लिए सुहागिनी का गला काटकर शव को अलग-अलग टाइमिंग पर यमुना नदी में बहा दिया.

इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को थाना वैदपुरा में सुहागिनी की गुमशुदगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मोहन समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इन तीनों ने सुहागिनी की हत्या की बात कबूल करली है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget