एक्सप्लोरर

Etah News: मौलाना तौकीर रजा के बयान को लेकर एटा में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, माहौल बिगाड़ा तो...

Etah News: मौलाना तौकीर राजा के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिए बयान के बाद एटा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. गुरुवार को डीएम, एसएसपी ने सड़क पर उतर कर मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च किया.

Etah Police on Alert Mode: यूपी में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज (Friday Prayers) के बाद कई जिलों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर है. ऐसे में कल यानी आने वाले जुमे और मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर एटा का पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारी दिखाई दी. एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल (DM Ankit KUmar Agarwal) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह (Uday Singh) यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च पर उतरे और उन्होने मुस्लिम आबादी वाले एरिया मारहरा दरवाजा, पोता का नगला में फ्लैग मार्च किया. प्रशासन ने सभी लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाये रखने की अपील की. 

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की तैयारी

इससे पहले अलीगढ मंडल के डीआईजी दीपक अग्रवाल ने भी एटा आकर शांति एवं शौहार्द की अपील करते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी इस दौरान एबीपी गंगा ने कानून और व्यवस्था की स्थिति और पुलिस प्रशासन के इंतजामों को लेकर एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि प्रदेश में इस समय संवेदनशीलता बढ़ी हुई है. इसके क्रम में लगातार थाना और जिला स्तर पर बैठकें की जा रहीं हैं. इसमें जितने हमारे व्यापारी भाई हैं, सभ्रांत नागरिक हैं, महानुभाव हैं सभी को जोड़ा जा रहा है. लोगों को भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है कि यदि किसी को भी कोई घटना का अंदेशा हैं तो वो हमें सूचित करें जिससे कि समय रहते किसी भी घटना को रोका जा सके.

Azam Khan News: रामपुर की चुनावी सभा में छलका आजम खान का दर्द, कहा- इतिहास जुल्म को भी याद रखेगा...

लोगों से की जा रही है बात
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फुट पेट्रोलिंग का कार्यक्रम पुलिस के द्वारा नियमित रूप से चलाया जा रहा है. इसमें अन्य विभाग भी शामिल हैं. लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है. उनसे समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था के समुचित रूप से सुरक्षा की भावना लोगों मे जागृत हो, सुरक्षा हर जगह विद्यमान रहे. यदि किसी के द्वारा किसी प्रकार से कानून को हाथ में लेने की कोशिश की जाएगी तो कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा ये भी लोगों को बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर हमारे पास एक्सपर्ट टीमें हैं वो लगातार उसकी निगरानी कर रहीं हैं. सोशल मीडिया पर अभी तक तो यहां ऐसा प्रकरण आया नहीं है किन्तु हर एक प्लेट फॉर्म की बारीकी से निगरानी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Violence: प्रदर्शन के तरीके और पत्थरबाजी के सवाल पर भड़के तौकीर रजा, जुबान संभाल कर बात करने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget