Etah News: एटा में झोपड़ी में आग लगने से एक बच्चे की मौत, मवेशियों को भी पहुंचा नुकसान
Uttar Pradesh News: एटा में भीषण आग लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना मिरहची थाना में क्षेत्र के बुडैना गांव की है. बच्चे की मौत पर परिजनों में गम का माहौल है.

Uttar Pradesh News: एटा में भीषण आग लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना मिरहची थाना में क्षेत्र के बुडैना गांव की है. अगलगी से मवेशी के रूप में हजारों रुपए की आर्थिक क्षति भी हुई है. दो बकरियां आग की चपेट में आकर मर गईं, जबकि दो गाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं. अगलगी की घटना लेखराज की झोपड़ी में हुई. इस दौरान जलकर उसके 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत पर परिजनों में गम का माहौल है.
झोपड़ी में आग लगने से बच्चे की मौत
बेटा दुर्घटना के वक्त झोपड़ी में सो रहा था कि अचानक आग लग गयी और देखते देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. भीषण आग की लपेट में आए बच्चे को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. मिरहची थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकेश ने आज बताया कि कल देर रात लेखराज की झोपड़ी में आग लग गयी. इस दौरान झोपड़ी में सो रहे उसके बेटे सोनू और पास में बंधी दो बकरियों की जलने से मौत हो गई.
दुर्घटना में दो मवेशियों की भी गई जान
आग भीषण होने के कारण पास में ही बधी दो गायें भी झुलस गयीं. घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी राघवेंन्द्र सिंह और उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस ने मृत बच्चे और बकरियों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल,प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























