एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारा, बारात से की मारपीट, कहा- 'यहां तुम्हारा नहीं हमारा राज है'

Etah News: आरोप है कि घुड़चढ़ी के दौरान गांव के दबंगों ने बारात चढ़ने से रोक दी और दूल्हे को घोड़े से उतार दिया. इसके बाद उन्होंने बारातियों के साथ जमकर मारपीट और लूटपाट की.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) में दबंगई का मामला सामने आया है जहां अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला गाढ़ा में एक बारात गई थी, लेकिन घुड़चढ़ी के दौरान विवाद हो गया. दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया. यही नहीं बारात के साथ मारपीट और जमकर लूटपाट भी की गई. दू्ल्हे ने खुद वीडियो बनाकर सारी बात बताई है. उसका आरोप है कि गांव के दबंगों ने बारात को चढ़ने से रोक दिया और उससे मारपीट की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

खबर के मुताबिक एटा में जलेसर के नगला रामबख्श से आवागढ़ थाना क्षेत्र में कल रात को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. आरोप है कि यहां घुड़चढ़ी के दौरान ही गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा बारात चढ़ने से रोक दिया गया और बारातियों के साथ जमकर मारपीट और लूटपाट की गई. दूल्हे संतोष ने खुद इसका वीडियो जारी करते हुए कहा कि "मुझे बीच रास्ते में घोड़ी पर से उतार लिया और दबंगों ने मारपीट की है. दबंगों ने कहा कि यहां पर तुम्हारा राज नहीं चलता, हमारा राज चलता है." 

बारातियों से भी की लूटपाट

दूल्हे ने बताया कि उसके चाचा के 8-10 टांके आए हैं. दबंगों ने उसकी चेन और अंगूठी भी छीन ली, बारात में आए उसके भाई-बहनों के साथ मारपीट की गई. उसके हाथ में भी चोट लगी है. दबंगों ने बारात में आए रिश्तेदारों से लूटपाट भी की, उनके तीन मोबाइल और 20-25 हजार रुपये भी छीन लिए. संतोष ने कहा कि उसके चाचा डीजे और बग्गी वालों का हिसाब कर रहे थे, दबंग उनके पैसे भी छीन ले गए.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित दूल्हे संतोष ने अब इस मामले में थाना अवागढ़ में तहरीर दी है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427 के तहत एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दूल्हे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक घटना नहीं लिखी और हलकी धाराओं में तहरीर लेकर एफआईआर लिखी है.

वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों से पता चला है कि कुछ बारातियों ने शराब पी रखी थी और किसी लड़की से छेड़खानी की थी, जिसके बाद ये विवाद हुआ और गांव के लोगों ने बारातियों से मारपीट की. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-  Valentine's Day 2023: डिंपल यादव को देखते ही दिल दे बैठे थे अखिलेश यादव, विदेश से भेजते थे लव लेटर, एकदम फिल्मी है लव स्टोरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget