एक्सप्लोरर

Etah News: मानवाधिकार आयोग के आदेश पर एटा के पत्रकार को मिला दो लाख का मुआवजा, जानें- क्या है वजह?

Etah: एटा जनपद के एक पत्रकार को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने के बाद बड़ी राहत मिली है. इस मामले में हथकड़ी लगाने पर मानवाधिकार आयोग ने आदेश दिया था.

UP News: एटा (Etah) जनपद के एक पत्रकार को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पुलिस (Police) द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने के बाद बड़ी राहत मिली है. इस मामले में हथकड़ी लगाने पर मानवाधिकार आयोग (Human Rights Commission) ने आदेश दिया था. जिसके बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने दो लाख रुपये की अंतरिम राहत के तौर पर मुआवजा दिया है. वहीं मुआवजे की राशि को दोषी पुलिस कर्मियों के वेतन से काटने के निर्देश दिए हैं. 

कहां का रहने वाला है पत्रकार
यूपी की समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस ने एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र व कस्बा के निवासी पत्रकार सुनील कुमार को झूठे मुकदमे में हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया था. कहते हैं कि कानून के हांथ बहुत लंबे होते हैं. एक न एक दिन गलत काम करने वाला चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो वो कानून के शिकंजे में फंस ही जाते हैं. एटा जनपद के जैथरा कस्बा निवासी स्वतंत्र पत्रकार सुनील कुमार को झूठे मुकदमे में अवैधानिक गिरफ्तारी एवं हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के मामले में उनके द्वारा लड़ी गयी लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ऐसा ही हुआ.

क्या दिया था आदेश
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में 6 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आखिर सुनील को न्याय मिला. वो भले ही अंतरिम राहत के रूप में मिला हो. आयोग ने न सिर्फ उनकी दलीलों को स्वीकार किया, अपितु मानवाधिकार हनन पर प्रदेश सरकार को मुआवजा देने का भी आदेश दिया. जिसके बाद 2 लाख का मुआवजा अंतरिम राहत के तौर पर दिलवाया. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने पीड़ित पत्रकार को दो लाख मुआवजा प्रदान कर भुगतान के साक्ष्य उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे. एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह ने मुआवजा की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराकर पीड़ित के खाते में ट्रेजरी से दो लाख रुपये का भुगतान करा दिया है. पीड़ित को उक्त राशि अंतरिम राहत के रूप में प्रदान की गई है. उत्तर प्रदेश में इस तरह का ये पहला मामला है.

क्या है मामला
दरअसल, जैथरा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुबे ने 22 जून 2016 की कथित छेड़खानी की घटना में नेहरू नगर के पत्रकार सुनील कुमार को साजिश के तहत झूठा फंसाया. जिसके बाद 23 जून को अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कराकर अगले दिन 24 जून को हथकड़ी में ले जाकर जेल भेज दिया था. जेल से छूटने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में पूरे प्रकरण की शिकायत करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी. साथ ही हथकड़ी लगाकर ले जाने को गरिमामय जीवन जीने के अधिकार के हनन पर मुआवजा की मांग उठाई. आयोग ने तत्समय एसएसपी, एटा को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की. पुलिस की रिपोर्ट के बाद आयोग ने पूरे प्रकरण की जांच अपनी टीम से कराई.

क्या था आदेश
पीड़ित पत्रकार ने सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के कई महत्वपूर्ण आदेशों के साथ दलील देकर पुलिस के कृत्य को संवैधानिक एवं मानवाधिकार के प्रतिकूल बताया. छह साल चली लंबी जांच के बाद आयोग ने जिले के तत्कालीन एसएसपी अजय शंकर राय, उस समय जैथरा में तैनात रहे थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र दुबे और विवेचक मदन मुरारी द्विवेदी को दोषी पाया. इसके बाद संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को आदेश दिया. साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव को पीड़ित पत्रकार को दो लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया था. राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद शासन ने एसएसपी को मुआवजा राशि का बजट भेजते हुए पीड़ित पत्रकार को 10 दिवस में मुआवजा राशि का भुगतान कर साक्ष्य उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने 22 मार्च को पीड़ित के खाते में दो लाख रुपये की राशि का ट्रेजरी से भुगतान करा दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP News: यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की तैयारी, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

UP: कार हादसे में बाल बाल बचे केशव प्रसाद प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget