एक्सप्लोरर

Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया शोक

UP Road Accident: एटा में भयानक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया.

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार (11 मई) को दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार के कहर ने पांच लोगों की जान ले ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पिलुआ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दो बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. भयानक हादसे को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई. पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटा-दिल्ली मार्ग स्थित पुराना थाना पिलुआ के पास कार तेज रफ्तार से आ रही थी.

सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

ड्राइवर कार पर काबू नहीं रख सका और मोपेड बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 61 वर्षीय महिपाल, 50 वर्षीय हुकुम सिंह, 48 वर्षीय पत्नी देवी और 25 वर्षीय बेटे बॉबी की मौके पर मौत हो गई. इसके अलावा गंभीर हालत में आगरा रेफर किए गए कार चालक 28 वर्षीय पुष्पेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सूत्रों ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि महिपाल के बेटे की कल शादी थी. शादी की खरीदारी करने बाजार गए थे. इस बीच शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हुकुम सिंह पिलुआ स्थित एक मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्दनाक हादसे पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई है और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए. 

UP Nikay Chunav 2023: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगी थी सिपाही की ड्यूटी, छत से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget