एक्सप्लोरर

गोरखपुर: तिलक समारोह में बौराए हाथी ने मचाया तांडव, जमकर मचाया उत्‍पात, छह घायल

गोरखपुर में एक तिलक समारोह के दौरान एक हाथी अचानक से नियंत्रण के बाहर हो गया। हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। सामान का नुकसान भी हुआ और कई लोगों को घायल भी कर दिया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। शादी समारोह के पहले तिलक के आयोजन के समय गणेश पूजन के दौरान बौराए हाथी ने जमकर तांडव मचाया। बिदके हाथी ने छह लोगों को घायल कर दिया। तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद साथी हाथी की मदद से उसे काबू में किया जा सका। इस दौरान उसने कई गुमटियों और बड़े वाहनों को पलट दिया। रास्‍ते में जितने भी पेड़ दिखे उसे उखाड़कर फेंक दिया। इस दौरान कौड़ीराम-गोला मार्ग पर यातायात ठप रहा।

गोरखपुर के बांसगांव इलाके के तीयर गांव निवासी अमन यादव की शादी महावीर छपरा में होनी थी। रविवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर अमन यादव के घर आए थे। देर शाम तिलक समारोह में गणेश पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। तिलक समारोह में दस घोड़े, दो हाथी और एक ऊंट मंगाया गया था। अमन ने खुद भी घोड़ा पाल रखा है। रात आठ बजे के करीब गणेश पूजन के दौरान तिलक लगाते समय एक हाथी बिदक गया। उसने बगल में खड़े घोड़े को सूंड़ में उठाकर दूर फेंक दिया।

गोरखपुर: तिलक समारोह में बौराए हाथी ने मचाया तांडव, जमकर मचाया उत्‍पात, छह घायल

हाथी के बौराने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। बाकी घुड़सवार भी कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान दोनों महावत हाथी को काबू में करने की कोशिश करते रहे। लेकिन हाथी काबू में नहीं आया। बिदके हाथी ने दीवार में दबाकर और धक्‍का देकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। उसने कई छोटे-बड़े पेड़ उखाड़ दिए। सूचना पाकर बांसगांव पुलिस और पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंच गई।

हाथी बिदकने के कारण तिलक समारोह में रंग में भंग पड़ गया। लोग बगैर खाए-पिए वहां से सुरक्षित घरों को लौट गए। हाथी के रास्‍ते में जो कुछ भी आया उसने उसे तहस-नहस कर दिया। इस दौरान कौड़ीराम-गोला मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन ठप हो गया। इस दौरान महावत की सूझबूझ और कार्यक्रम में आए दूसरे हाथी की मदद से बौराए हाथी को काबू में किया गया था। बिदका हाथी जब गुमटियां पलटने के साथ पेड़ उखाड़ रहा था, तब दूसरा हाथी शांत था।

जैसे ही बिदका हाथी भीड़ की ओर बढ़ा उसकी मंशा भांपकर दूसरा हाथी लोगों की ढाल बन गया। उसने बौराए हाथी को रास्‍ता बदलने को मजबूर कर दिया। तीन घंटे की मशक्‍कत और महावतों की सूझबूझ के बाद हाथी को काबू में किया जा सका। इस दौरान हाथी ने दो टिनशेड और एक ट्रैक्‍टर ट्राली को पलट दिया और कई पेड़ उखाड़ दिए। हाथी के तांडव से तीयर चौराहा पर जगदीश मौर्य, जयराम सेठ, डा. सत्‍यनारायण यादव, ब्रजेश शर्मा, मंगेश की दुकान और टिनशेड को नुकसान हुआ है। बौराए हाथी ने कुछ जगहों पर बिजली के खंभों को भी गिरा दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishikesh News : गंगा नदी के तेज बहाव में बहे दिल्ली के 2 युवक, SDRF कर ही सघन तलाश
ऋषिकेश: गंगा नदी के तेज बहाव में बहे दिल्ली के 2 युवक, SDRF कर ही सघन तलाश
यूपी के हाथरस में 10 हजार एकड़ में बसेगा नया हाईटेक शहर, मास्टर प्लान की तैयारी शुरू
यूपी के हाथरस में 10 हजार एकड़ में बसेगा नया हाईटेक शहर, मास्टर प्लान की तैयारी शुरू
यूपी: बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए नई गाइडलाइन जारी, हर स्कूल में बनेगा हीट एक्शन प्लान
यूपी: बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए नई गाइडलाइन जारी, हर स्कूल में बनेगा हीट एक्शन प्लान
'विकास के मुद्दों पर राजनीति करें', एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा
'विकास के मुद्दों पर राजनीति करें', एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
Embed widget