एक्सप्लोरर

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी भागों में ठंड, बुंदेलखंड में अब तक 8 लोगों की मौत

बुंदेलखंड में ठंड के कारण आठ लोगों के मरने की खबर है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर साफ देखने को मिल रहा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बुंदेलखंड के चार जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में ठंड अपने चरम पर है। इन जिलों में ठंड के कारण 8 लोगों की मौत की खबर है। अकेले हमीरपुर में ही ठंड से चार लोगों की मौत हो गई है। जिला चिकित्सालय बांदा के आकस्मिक चिकित्सा सेवा अधिकारी (ईएमओ) डॉ. विनीत सचान ने कहा, 'पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड से बीमार हुए कालिंजर थाना क्षेत्र के बरुआ कालिंजर निवासी दुर्गेश लोधी (38) और तिंदवारी क्षेत्र के बरगहनी गांव के बुजुर्ग झंडू (90) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।'

वहीं, हमीरपुर सदर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, 'बुधवार को ठंड लगने से भर्ती धरमपुर गांव के समर (7), गजराज यादव (75), फूलमती (85) और सुखदेई सिंह (90) की गुरुवार को मौत हो गई है। ठंड से बीमार 12 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।'

चित्रकूट जिले के मऊ तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजबहादुर ने बताया, 'रामनगर में पहले से बीमार चल रहे जगदीश (46) की कथित तौर पर ठंड लगने से मौत की सूचना मिली है, जिसकी जांच करवाई जा रही है।' महोबा जिले के पनवाड़ी थाना के भरवारा गांव में ठंड से बीमार हुई रूपरानी (70) की मौत होने की सूचना है।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. दिनेश साहा ने ठंड बढ़ने का कारण भी बताया है। उन्होनें बताया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से बुंदेलखंड का तापमान नीचे गिर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले में न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। साहा ने बताया कि फिलहाल अभी कुछ दिन तक मौसम का उत्तर-चढ़ाव बना रहेगा और सदीर्ली हवाएं चलने का अनुमान है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget