एक्सप्लोरर

Jaunpur: पांच घंटे पहले ही गुजरात से लौटा था घर, पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने ले ली जान

जौनपुर में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. मृतक युवक पांच घंटे पहले ही गुजरात से ट्रक चलाकर अपने घर पहुंचा था.

जौनपुर: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के  इमलो गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. ये घटना गुरुवार रात की है, जब दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित पक्ष की ओर से दी तहरीर दी गई है, जिसमें कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है.

गुरुवार की शाम को इमलो तिराहे पर पुराने विवाद को लेकर पांडेय पट्टी व इमलो गांव की दलित बस्ती के युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई.  उसी की खुन्नस को लेकर रात करीब 8 बजे पांडेय पट्टी के लगभग 20 की संख्या में युवकों की एक टोली लाठी, डंडा, सरिया आदि धारदार हथियारों से लैस इमलो के टावर के पास आकर इमलो बस्ती के लोगों को ललकारने लगे.

संदीप कुमार ने मौके पर तोड़ा दम, 3 अन्य घायल

इधर से कुछ लोग जैसे ही  इमलो के टावर के पास गए, वहां मौजूद लोगों ने उनपर हमला बोल दिया. मारपीट में इमलो पक्ष के संदीप कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य प्रदीप कुमार (30), शिवकुमार (46) और मनीष (14) घायल हो गए. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. शुक्रवार की सुबह क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. मृतक संदीप रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात के वापी में रहकर ट्रक चलाता था. ट्रक चलाकर कर ही वो गुजरात से इस वारदात से महज पांच घंटे पहले ही अपने गांव पहुंचा था.

सेहरा बंधने से पहले ही उठ गई अर्थी

शादी के सपने मन में सजाए हुए गुजरात से लौटे संदीप को क्या पता था कि उसकी शादी का सपना उसकी मृत्यु का रूप ले लेगा. कोरोना के खतरे के चलते उसे गुजरात से अपने घर बुलाया गया था, लेकिन घर आए  5 घंटे भी नहीं हुए थे. ठीक से वो अपने घरवालों से बात भी नहीं कर पाया था कि पुरानी रंजिश की भेंट चढ़ गया. पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने उसे मौत की नींद सुला दिया.

बता दें कि संदीप की आगामी 28 मई को जौनपुर के सुल्तानपुर कोहड़े में शादी होने वाली थी. जिस घर में अगले सप्ताह से मंगल गीतों से गुंजायमान होना था, उसी घर में आज करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन था.

यह भी पढ़ें:

गोंडा: स्कूल में क्वारंटाइन 16 साल के लड़के की सांप के काटने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget