एक्सप्लोरर

शराब के नशे में धुत पिता बना अपने बच्चों का कातिल, फिर खुद भी लगाई फांसी

हमीरपुर जिले में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने बेटे और बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। हमीरपुर जिले में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बाप अपने ही बच्चों का कातिल बन गया। हमीरपुर के एक घर के अंदर बाप और उसके दो बच्ची की लाशें मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक पिता ने पहले अपने बेटे और बेटी की जान ले ली और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, शराब से एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म हो जाने से पूर गांव सदमे में हैं।
किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि एक पिता अपने मासूम बच्चों को मारकर खुद भी जान दे सकता है। इस दर्दनाक घटना पर मृतक के पिता जगरूप सिंह का कहना है कि उसके बेटे ने शराब के नशे में अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी।  
जिले में मौदहा थाने के अलीपुरा भवानी गांव में रहने वाला किसान जगरूप सिंह के 35 साल के बेटे अमर सिंह शराब पीने का आदी था। उसके दो बच्चे थे। बेटा 7 साल का प्रयानसू और 5 साल की बेटी प्राणसी। अमर सिंह का  अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार दिन से ही अमर सिंह शराब पी रहा था और रात में उसने शराब के नशे में अपने मासूम बेटे और बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह 8 बजे तक जब उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने उसके घर के भीतर जाकर देखा। अपनी आंखों के सामने दिलदहला देने वाला दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। अंदर पिता और उसके दोनों बच्चों की लाशें फांसी के फंदे पर लटक रही थीं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
एस पी हमीरपुर  श्लोक कुमार का इस घटना पर कहना है कि शराब सब बुराइयों की जड़ होती है और नशे में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। इसी कड़वी सच्चाई को साबित करते हुए अमर सिंह ने भी अपने फूल से मासूम बेटे और बेटी की बेरहमी से हत्या कर खुद भी आत्म हत्या कर के अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget