एक्सप्लोरर

शामली: ट्रेन में नशे में दिखे गार्ड साहब! चौंक गए यात्री, मेडिकल जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में दिल्ली-शामली ट्रेन के गार्ड सुभाष चंद का कथित तौर पर नशे में धुत वीडियो वायरल हुआ. यात्रियों ने उन्हें फर्श पर पाया और अधिकारियों को सूचित किया.

Drunk train guard Shamli: हमारे देश की आधे से ज्यादा आबादी ट्रेन में यात्रा करती है. ट्रेन की यात्रा सुलभ और सस्ती मानी जाती है जिसको लेकर लाखों लोग रोजाना ट्रेन में सफर करते है. लेकिन जो तस्वीर उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से सामने आयी है उसे देखकर शायद आप सहम जाए. शामली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन संख्या 64021 का बताया जा रहा है.

यात्रियों ने बनाया वीडियो

दावा है कि गार्ड साहब नशे की हालत में ट्रेन के फर्श पर पड़े हुए थे. वहीं उनके बैठने वाली सीट के सामने एक बोतल भी रखी हुई है. यह वायरल वीडियो ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा बनाई गई है और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है वहीं शामली पहुंचने पर ट्रेन संख्या 64021 के गार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. ट्रेन के गार्ड का नाम सुभाष चंद बताया जा रहा है.

लड़खड़ा रही थी गार्ड साहब की जुबान!

बताया जा रहा है कि जब अलावलपुर इदरीशपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो कुछ यात्रियों ने देखा कि गार्ड साहब नशे की हालत में ट्रेन के फर्श पर पड़े हुए हैं तो उनसे कुछ यात्रियों ने पूछा कि आप ठीक हैं या आपको कोई दिक्कत है तो वह सही तरीके से किसी भी बात का जवाब नहीं दे पाए. उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी, जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों ने अन्य यात्रियों को भी बता दिया और बहुत सारे यात्री गार्ड साहब के केबिन के बाहर इकट्ठा हो गए और वीडियो बनाने लगे.

रेलवे स्टेशन पर स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण

वीडियो में बताया जा रहा है कि सिग्नल के डाउन होने के बाद भी गार्ड साहब द्वारा ट्रेन को चलने के लिए अनुमति नहीं दी जा रही थी, जिसकी वजह से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर भी खड़ी रही. ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा पूरे मामले की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जैसे तैसे करके ड्राइवर द्वारा ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन तक लाया गया और वहां से फिर गार्ड साहब के सब्सीट्यूट में किसी अन्य रेलवे कर्मचारी को गार्ड साहब के केबिन में चढ़ाया गया और ट्रेन को शामली तक लाया गया. वहीं शामली पहुंचने के बाद गार्ड साहब का शामली रेलवे स्टेशन पर स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. बताया जा रहा है कि कुछ सैंपल भी लिए गए हैं और उनको प्रयोगशाला भेजा गया है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर जब एबीपी न्यूज़ ने आरपीएफ इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि 64021 से जो ट्रेन दिल्ली से शामली आती है, उसमें अलावलपुर रेलवे स्टेशन पर जब वह रुकी हुई थी तो वहां से एक शिकायत मिली थी कि गार्ड साहब की हालत ठीक नहीं है. जिसके बाद बड़ौत रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने के बाद उनके स्थान पर रेलवे के अन्य कर्मचारियों को बैठाया गया था और उनके द्वारा ट्रेन को शामली तक लाया गया, जिसके बाद शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर गार्ड साहब का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. उन्होंने शराब का सेवन किया था या फिर उनकी तबीयत खराब थी यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल रेलवे के अधिकारियों द्वारा हमसे सहयोग मांगा गया था और हम सहयोग के लिए वहां पर पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget