एक्सप्लोरर

Gandhi Peace Award: गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने के विरोध पर डॉ कुमार विश्वास की कड़ी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Dr Kumar Vishwas On Gita Press: गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर छिड़ी सियासत के बीच मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास का बयान भी सामने आया है, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Gita Press Awarded Gandhi Peace Prize: गोरखपुर (Gorakhpur) की गीता प्रेस (Gita Press) को साल 2021 का 'गांधी शांति पुरस्कार' (Gandhi Shanti Award) से सम्मानित किया जाएगा. जिसे लेकर सियासत तेज हो गई है. जहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने इस फैसले का विरोध किया तो वहीं अब इस पर मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास (Dr Kumar Vishwas) की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं. कुमार विश्वास ने गीता प्रेस को ये सम्मान दिए जाने का समर्थन करते हुए फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेस के लिए विषैले शब्द बोलना ठीक नहीं है. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के विरोध पर डॉ कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए निशाना साधा है. उन्होंने जयराम रमेश के बयान पर एबीपी न्यूज की खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया और कहा, "पूज्य हनुमान प्रसाद पोद्दार जी व अन्य महापुरुषों द्वारा उत्प्रेरित गीता प्रेस जैसा महान प्रकाशन, दुनिया के हर सम्मान के योग्य है. करोड़ों-करोड़ आस्तिकों के परिवारों तक न्यूनतम मूल्य में सनातन-धर्म के पूज्य ग्रंथ उपलब्ध कराना महान पुण्य-कार्य है. ऐसी प्यारी संस्था के लिए यह विष-वमन उचित नहीं."

जयराम रमेश ने जताई फैसले पर आपत्ति

दरअसल गीता प्रेस हिन्दू धार्मिक ग्रंथों की दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिशर है. इस प्रेस की स्थापना जय दयाल गोयनका, हनुमान प्रसाद पोद्दार और घनश्याम दास जलान ने साल 1923 में गोरखपुर में की गई थी. इस साल इस प्रेस ने पूरे सौ साल कर लिए हैं. ऐसे में गीता प्रेस को ये सम्मान 'अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान' के लिए दिए जाने का फैसला किया गया है. लेकिन इस फैसले पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की तुलना सावरकर और गोडसे से की है. 

आपको बता दें कि गीता प्रेस में 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ किताबों का प्रकाशन किया है, जिनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता पुस्तकें शामिल हैं. खास बात ये है कि इस संस्था ने पैसा कमाने के लिए कभी भी अपने प्रकाशनों के लिए विज्ञापन नहीं लिए. यही नहीं गांधी शांति पुरस्कार के साथ ही गीता प्रेस को एक करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाना है, लेकिन मैनेजमेंट ने एक करोड़ की सम्मान राशि स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- UCC: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सीएम धामी बोले- 'ड्राफ्ट की तैयारी पूरी, मिलते ही लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे आगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget