एक्सप्लोरर

Clash in Kaushambi: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग घायल हुए, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

Clash in Kaushambi: कौशांबी में जमीन पर निर्माण के बाद दूसरे पक्ष ने उसे गिराना शुरू कर दिया. इस बीच दोनों पक्षों में बहस हो गई जो संघर्ष में बदल गया. इसके जमकर ईंट-पत्थर चले.

Clash in Kaushambi: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में जमीनी विवाद (Land Dispute) में आए दिन खूनी संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं. मामूली विवाद में लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं. चरवा थाना इलाके के पिपरी गांव में भी मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच (Clash between two sides) जमकर ईंट पत्थर एवं लाठी-डंडे चले. मारपीट के दौरान दोनों तरफ से गालियों की बौछार भी हुई. मारपीट में दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज एवं मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है.

जमीन पर निर्माण शुरू करने पर हुआ विवाद 

चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी महेंद्र सिंह और बलवंत सिंह के बीच जमीन का विवाद है. महेंद्र सिंह के परिजन जमीन पर मकान का निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी बलवंत सिंह का कहना है यह जमीन उनकी है, जिसकी लेखपाल ने पैमाइश भी कर दिया है. महेंद्र सिंह व उनके परिजन मंगलवार को भवन निर्माण के लिए चहारदीवारी बनवा रहे थे. आरोप है कि उसके निर्माणाधीन मकान की चहारदीवारी को बलवंत सिंह आदि लोगों ने गिराना शुरू कर दिया. विरोध करने पर लाठी डंडे एवं मकान निर्माण के लिए रखी ईंट से ही हमला बोल दिया. एक दूसरे का लोगों ने सिर फोड़ दिया. आरोप है कि, घर में घुसकर हमला भी किया गया. महिलाओं को भी लाठी-डंडा से पीटा गया. करीब दस मिनट तक मारपीट हुई. 

मारपीट में दर्जन भर लोग घायल 

इस दौरान एक दर्जन लोग घायल हुए. इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. दोनों पक्षों ने चरवा थाना पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने घायलों को मेडिकल एवं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि, चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है. साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: विधायक प्रीतम सिंह पंवार अब थामेंगे बीजेपी का दामन, धनोल्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget