एक्सप्लोरर

DGP ओपी सिंह का सख्त फरमान, यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी भरेंगे डबल जुर्माना

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने फरमान जारी कर कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दूसरों का चालान करने वाले पुलिसकर्मी यदि खुद वही गलती दोहराते हैं तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी सरकार ने केंद्रीय मोटरयान संशोधन अधिनियम 2019 को एक सितंबर से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने यातायात नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है। डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि अगर किसी भी रैंक का पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ता हुआ पाया गया तो उससे डबल ज़ुर्माना (चालान) वसूला जाएगा। यूपी डीजीपी ओपी सिंह के आदेश के बाद पुलिस‍कर्मियों में खलबली मच गई है।

डीजीपी ने कहा है कि मोटर वाहन संशोधित अधिनियम 2019 एक सितंबर से प्रभावी किया गया है। डीजीपी ने इस नियम के तहत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। डीजीपी ने निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मी विभागीय व निजी वाहनों को चलाने के दौरान यातायात नियमों का हर सूरत में पालन करें। नए नियमों के मुताबिक, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चलाने वाले को अब पहले से कई गुना ज्यादा जुर्माना देगा देना होगा।

DGP ओपी सिंह का सख्त फरमान, यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी भरेंगे डबल जुर्माना

गौरतलब है कि, अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते समय पकड़ा गया तो 25 हजार रुपए का जुर्माना और गाड़ी मालिक को तीन साल तक की सजा होगी, साथ ही उस वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद कर दिया जाएगा। पहले नाबालिग के वाहन चलाने पर कोई जुर्माना नहीं था। इसी तरह से बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर 1,000 के बजाय 10,000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी कर दिया जाएगा इसी तरह सड़क पर इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर भी अब तक कोई जुर्माना नहीं था, लेकिन ऐसे वाहन को रास्ता न देने पर अब 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।

DGP ओपी सिंह का सख्त फरमान, यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी भरेंगे डबल जुर्माना

ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर 500 की जगह अब 5,000 रूपये देने होंगे। बगैर परमिट के ड्राइविंग करने पर 5,000 की जगह 10,000 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 2,000 के बदले अब 10 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरीके से बाइक को स्टाइलिश बनाने के लिए साइलेंसर लगाने और हैंडल बदलने पर 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा। रैश ड्राइविंग करने पर 15 हजार का जुर्माना होगा। सड़क पर स्टंट करने पर 10,000 रुपए वसूले जाएंगे।

परिवहन विभाग के मुताबिक, ज्यादा जुर्माना न होने की वजह से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन पूरी सजगता से नहीं करते हैं, लेकिन अब फाइन ज्यादा होने से लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने से पहले डरेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget