एक्सप्लोरर

मैनपुरी: छोटे भाई ने भाभी और बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, 8 माह की भतीजी के साथ किया ये काम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने संपत्ति विवाद में भाभी और बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मैनपुरी, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने भड़े भाई और भाभी की जान ले ली। आरोपी ने 8 माह की भतीजी को भी मारने की प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का है। गांव में रहने वाले शांतिशरण के चार बेटियां और दो बेटे थे। बेटियों की शादी के साथ ही नौ बीघा पैतृक जमीन दो बेटों के बीच बराबर-बराबर बांट दी गई। छोटा बेटा शराब पीने आदी था, उसने अपना शौक पूरा करने के लिए अपने हिस्से की जमीन को बेच दिया।

बड़े भाई (विधनेश कुमार) की कोई संतान नहीं थी इसलिए छोटे भाई (अवनेश कुमार) की नजर उसकी जमीन पर थी। करीब आठ माह पहले बहन की मौत के बाद बड़े भाई की पत्नी गीता ने उनकी नवजात बच्ची को गोद ले लिया। बच्ची को गोद लेने के बाद दोनों भाइयों के बीच झगड़े शुरू हो गए।

मैनपुरी: छोटे भाई ने भाभी और बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, 8 माह की भतीजी के साथ किया ये काम

अवनेश ने भाई और भाभी की हत्या करने के बाद बच्ची (वैष्णवी) पर भी हमला किया था। बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वैष्णवी और जमीन को लेकर दो दिन पहले ही दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में अवनेश ने स्वीकार किया है कि उसने जमीन के लिए ही अपने भाई और भाभी की हत्या की है।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। आए दिन उसका पत्नी से भी झगड़ा होता था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर करीब दो महीने पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद युवक भाई के घर खाना खाता था। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात की रात भी आरोपी ने भाभी के हाथ का बना हुआ खाना खाया और फिर वहीं पर सो गया।

मैनपुरी: छोटे भाई ने भाभी और बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, 8 माह की भतीजी के साथ किया ये काम

चचेरे भाई रामेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। आरोपी के घर से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल लोहे की छड़ बरामद कर ली गई है। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget