एक्सप्लोरर

वाराणसी में डबल मर्डर से सनसनी, कमरे में मिले महिला और पुरुष के शव

वाराणसी में डबल मर्डर से उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रोहनिया थाना क्षेत्र में एक घर से महिला और पुरुष के शव मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई थी।

वाराणसी, एबीपी गंगा। वाराणसी में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। शहर के रोहनियां थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में घर के अंदर महिला और एक पुरुष की कमरे के भीतर घुसकर गोली मारकर हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों मृतक अलग-अलग परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम हरेंद्र शर्मा और रुचि सिंह हैं। दोनों के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई। फॉरेंसिक जांच टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर सारे सबूतों की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। मृतका की एक चार साल की बच्ची है जिसे यह नहीं मालुम की उसके सिर से पिता का साया तो पहले ही उठ चुका है, काल के क्रूर हाथों ने उसकी मां को भी छीन लिया।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में यूपी के माध्यम से सूचना मिली कि एक घर में दो शव मिले हैं। यह इसी गांव के रहने वाले हैं। मृतक का नाम हरेंद्र शर्मा और मृतका का नाम रुचि सिंह है। दोनों शव रुचि के घर से बरामद हुये हैं। दोनों को गोली मारी गयी है। मृतका विधवा थी और कुछ साल पहले उसके पति का रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मृतका के चचेरे ससुर का कहना है कि वह घर की छत पर सोये थे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई जिसको संदिग्ध मानकर पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जब तक घटना की पूरी जांच और पोस्टमार्टम नहीं हो जाता तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

संपत्ति विवाद पर एसएसपी ने कहा कि रुचि सिंह के पति की मौत हुई थी। रुचि सिंह के जो चचेरे ससुर थे उन लोगों के द्वारा रचित सिंह के पति के नाम ही प्रॉपर्टी की गई थी यह भी एक कारण हो सकता है, इसके अलावा अन्य कारणों की भी जांच-पड़ताल की जा रहा है, अभी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ बाकी है जो सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे। ऐसे प्रत्यक्षदर्शी का बयान लेना बाकी है। एसएसपी ने कहा पूरी गहराई से छानबीन करके जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुये जांच की जाएगी। यह दोनों बाहरी थे, आपस में इन लोगों का कोई रिलेशन नहीं था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget