एक्सप्लोरर

Bulandshahhr News हत्या या हादसा..मामा-भांजे का शव मिलने से सनसनी...पुलिस ने जीजा को हिरासत में लिया

बुलंदशहर जिले के गांव फरकाना में मामा-भांजे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचीं पुलिस हत्या और हादसे की गुत्थी में उलझ गई है। पुलिस को बाइक व मोबाइल नहीं मिले। पूछताछ के बाद जीजा को हिरासत में लिया गया है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क किनारे मामा भांजे के शव मिलने से जहां इलाके में सनसनी फैल गई, वही पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक सोनू के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुलंदशहर के गांव फरकाना में रहने वाले 24 साल के रिंकू और उसके तीन साल के मासूम भांजे मयंक का शव सोमवार सुबह पहासू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दरअसल रिंकू अपने जीजा सोनू व भांजे मयंक के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बहन के घर जा रहा था, मगर वह अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। जब मामा-भांजे की मौत की खबर घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। सुबह मौके पर पहुंचे रिंकू के परिजनों ने जब उसके शव की हालत देखी और सोनू के शव के चेहरे पर लगे चोट के निशान देखें, तो सोनू और उसके भांजे मयंक की हत्या का शक जताने लगे । पुलिस ने बाइक चला रहे रिंकू के जीजा सोनू को हिरासत में लेकर जैसे ही पूछताछ शुरू की तो सोनू बार-बार बयान बदलने लगा, जिससे पुलिस हत्या और हादसे में उलझ गई। हालांकि पुलिस सोनू को हिरासत में ले घटना स्थल पर भी पहुंचीं और पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुलंदशहर के एसएसपी की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है लेकिन मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

सोनू के बदलते ब्यान और रिंकू के शव के चेहरे पर लगे चोटों के निशान किसी और ही वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर कोई ऐसा वाहन नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके किसानों की बाइक किसी वाहन से टकराई थी। यही नही हादसे के बाद बाइक कहां गयी, अभी तक पुलिस मृतक रिंकू के दो मोबाइल फोन भी बरामद नहीं कर सकी है।, जिससे मामला हत्या और आत्म हत्या की गुत्थी में उलझा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget