एक्सप्लोरर

बरेली में डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग से लेकर IMA तक हड़कंप

बरेली में यहां के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के अल्ट्रा साउंड सेन्टर गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, माना जा रहा है ये संक्रमण उसी से हुआ है

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक ओर गर्मी अपना सितम बरपा रही है तो वहीं कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के सबसे पॉश इलाके रामपुर गार्डन का है, जहां के डॉक्टर की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है.

रामपुर गार्डन स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर ने बढ़ाई मुसीबतें

बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार तो शहर के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. दरअसल 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था. जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी. जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटीन रहने को कह दिया गया और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया गया. सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर शाम डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. क्योंकि जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला था. जिसके बाद डॉक्टर को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया और उनके परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया.

सीएमओ ने कहा एसीएमओ करेंगे डॉक्टर की जांच

सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर को नोटिस दिया गया है और डॉक्टर के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है. इसकी जांच एसीएमओ को सौंपी गई है कि क्या उस अल्ट्रासाउंड सेंटर को हमारे कार्यालय से अनुमति प्राप्त थी, क्या उनका प्रशिक्षण हुआ था, क्या वो आवश्यकता के अनुसार, औचित्य के अनुसार, निर्देश के अनुसार जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट है उसका प्रयोग कर रहे थे अथवा नही कर रहे थे. इन सब बिन्दुओं पर जो भी प्रोटोकॉल है उसको फॉलो कर रहे थे कि नहीं इन सब पहलुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी।

बरेली में बने 10 हॉटस्पॉट,

बरेली में वर्तमान समय में शहर से लेकर देहात तक 10 हॉटस्पॉट बनाये गए है. जिसमे शहर में रामपुर गार्डन, साहूकारा, बिहारीपुर, बानखाना, एजाज नगर तो वही आंवला में दो, मीरगंज में 2 और फरीदपुर में एक हॉटस्पॉट बनाया गया है. इन सभी कंटेनमेन्ट जोन को नई गाइड लाइन पर 250 मीटर के क्षेत्र को सील किया गया है. इन इलाकों में किसी के भी आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों का सर्वे कर रही है और कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं. बरेली में अब तक करीब 2000 लोगों के कोरोना की जांच की गई है. बरेली में आईवीआरआई में सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है.

बरेली में 43 लोगों के रिपोर्ट आ चुकी है कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत

जिले में अब तक 2000 लोगों की जांच हुई है. जिनमे से 43 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें से 10 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिले में अभी भी 31 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बरेली जिला दो बार हो चुका है कोरोना फ्री

गौरतलब है कि बरेली जिला दो बार कोरोना से जंग जीत चुका है। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और नगर निगम के प्रयासों से बरेली दो बार कोरोना फ्री हो चुका है लेकिन एक बार फिर बरेली में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। आज आई 74 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं.

प्रवासियों ने बढ़ाई बरेली वासियों की मुसीबतें

दरअसल देश के अलग अलग राज्यों से आये 29 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर मुंबई से अपने घर ट्रकों से, पैदल, और अन्य वाहनों के जरिये आये हैं. जिनकी वजह से सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget