एक्सप्लोरर

Fatehpur News: गुमराह करने वाली रिपोर्ट देने पर तीन लेखपाल सस्पेंड, डीएम की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मौरंग भण्डारण को लेकर गलत रिपोर्ट देने वाले तीन लेखपालों पर सख्त कार्रवाई की गई. डीएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डंप पड़े मौरम की गलत नाप-जोख करने के मामले में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के तीन तहसीलों में तैनात तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया है, साथ ही तहसीलदार सहित पांच राजस्व कर्मियों को नोटिस जारी किया है. डीएम के इस कदम से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि, जिले के तीन तहसीलों में तैनात लेखपालों ने आवश्कता से अधिक मौरम डंप किये जाने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी थी. जिसकी जांच प्रयागराज से आई टीम द्वारा की गई थी. जहां मौरम कम पाया गया और जिसके बाद जिला प्रशासन को गुमराह करने वाले तीनो लेखपालों के खिलाफ डीएम द्वारा निलंबन की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सहित पांच के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही आवशकता से अधिक भंडारण पाए जाने पर दो मौरंग भण्डारण का लाइसेंस निरस्त किया गया है.  

जिले के तीन तहसीलों में तैनात लेखपालों ने सीमा से अधिक मौरम डंप की सूचना जिला प्रशासन को दी थी,  जिसके बाद लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर खनिज विभाग ने कई खनन माफियाओं के खिलाफ 13 करोड़ 9 लाख का जुर्माना लगाया था और जुर्माना जमा न करने के कारण इन डंप धारकों के खिलाफ आरसी भी जारी हो गई थी.  वहीं, जिला प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए मौरंग डंप करने वालों ने इस बात की शिकायत शासन से की थी, जिसके बाद प्रयागराज से आई टीम ने मौके का सत्यापन कर इस बात की रिपोर्ट शासन को सौंपी थी. जिसके बाद डीएम ने एक्शन लेते हुए तीन लेखपालों को निलंबित करते हुए तहसीलदार सहित पांच राजस्व कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

साथ ही आवशकता से अधिक भण्डारण पाए जाने पर दो मौरंग भण्डारण का लाइसेंस निरस्त किया गया है. वहीं, इस मामले में डीएम फतेहपुर अपूर्वा दुबे ने बताया कि, जिले में दो भण्डारण स्थल पर आवश्कता से अधिका मौरम पाए जाने पर दो भण्डारण स्थल का लाइसेंस निरस्त किया गया है और साथ ही तीन लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट गलत देने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. साथ ही तहसीलदार सहित पांच राजस्व कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण मांगा गया है. 

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल के हाथों AAP की कमान, BJP-कांग्रेस की कौन करेगा नैया पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget