एक्सप्लोरर

झोलाछाप डॉक्टर चला रहे थे दो कमरों में नर्सिंग होम.....डीएम की छापेमारी में फर्जी एक गिरफ्तार

बस्ती जिले में डीएम ने एक नर्सिंग होम पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जिले में डीएम की इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा है

बस्ती, एबीपी गंगा। बस्ती जिले में बड़े पैमाने पर झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है, इंटर पास युवक धडल्ले से दो कमरों में अस्पताल चला रहे और लोगों की या तो जान ले रहे या उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने ऐसे ही एक अस्पताल पर छापा मारा। जहां लोगों को इलाज के बदले अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ती है, इस फर्जी नर्सिंग होम से भारी मात्रा में दवाएं, ऑपरेशन के उपकरण भी बरामद हुए हैं, साथ मे एक फर्जी डॉक्टर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

ग्रामीण जनता को इलाज के नाम पर छोला छाप डॉक्टर जमकर लूट रहे हैं, कभी कभी तो इनके इलाज से मरीजों की मौत भी हो जाती है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन हरैया तहसील पहुंचे तभी एक व्यक्ति महेश कुमार उनके पास आया और न्याय की गुहार लागते हुये लिखित शिकायत पत्र दिया, कहा कि हमारी पत्नी को एक झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहा था जिससे इलाज के दौरान हमारी पत्नी बेहोश हो गयी और उसकी जान जाते जाते बची है, जब हमने इसकी शिकायत उस फर्जी नर्सिंग होम में मौजूद डॉक्टर से किया तो वो बोले की अब कुछ नहीं हो सकता यहां से जाओ, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की भोली भाली जनता को ये झोलाछाप और अप्रशिक्षित लोग डॉक्टर बनकर इलाज करते हैं।

इस शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने तुरन्त संज्ञान लेते हुये नायब तहसीलदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने देखा कि क्लिनिक पर झोला छाप डॉक्टर मरीज का इलाज कर रहा था, सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन मांगने पर वह कुछ भी नहीं बोल पाया, इस नर्सिंग होम से भारी मात्रा में दवाई व इंजेक्शन बरामद की गई है, नायब तहसीलदार ने मुन्ना भाई डॉक्टर को अपने साथ तहसील लेकर आये और हरैया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक आर.के.सिह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। डीएम की इस कार्रवाई से इलाके के सभी झोला छाप डॉक्टरों में हडकंप मच गया और सभी लोग क्लीनिक बन्द कर फरार हो गये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget