एक्सप्लोरर

अतीक और अशरफ की बीवियों के बीच विवाद! शाइस्ता के खिलाफ जैनब ने खोला मोर्चा, वकील ने किया बड़ा खुलासा

अतीक अहमद और अशरफ के आपसी रिश्ते बहुत अच्छे थे लेकिन दोनों के मारे जाने के बाद अब उनकी बीवियों के बीच विवाद बढ़ गया है. जानें पूरा मामला-

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उनकी पत्नियों में विवाद छिड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक अरबों के साम्राज्य पर काबिज होने के लिए देवरानी और जेठानी आमने-सामने आ गई हैं. अशरफ की पत्नी जैनब ने अपनी जेठानी शाइस्ता परवीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

अतीक और अशरफ के जेल जाने के बाद से ही देवरानी जेठानी में तल्ख़ियां बढ़ने लगी थी. अशरफ की पत्नी अतीक का घर छोड़ कर अपने मायके में रहने लगी थी. दरअसल वसूली और जमीन वा दूसरे कारोबार को पूरी तरह शाइस्ता परवीन संभालती थी. सारे पैसे उसी के पास आते थे. यह बात अशरफ की पत्नी जैनब को कतई पसंद नहीं थी.

अंदर खाने होने वाली अनबन अब खुलकर सामने आएगी?
सूत्रों के मुताबिक पहले अंदर खाने होने वाली अनबन अब खुलकर सामने आने लगी है. सूत्रों का दावा है कि अरबों के साम्राज्य को अपने नाम करने और उस पर काबिज होने के लिए ही शाइस्ता और जैनब सरेंडर नहीं कर रही हैं. दोनों में ज्यादा से ज्यादा पैसे और संपत्तियां हड़पने की होड़ लगी हुई है.

Atiq Ahmed Murder: अतीक-अशरफ की हत्या के आरोपियों की आज पेशी, 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ा सकती है कोर्ट

पुलिस कस्टडी रिमांड में अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने भी देवरानी जेठानी के बीच रिश्तो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. वकील सौलत हनीफ ने दावा किया है कि उमेश पास शूटआउट केस के बाद भी शाइस्ता और जैनब दोनों ही वसूली के पैसों को लेकर उस पर दबाव बनाती थी. सौलत ने पुलिस को बताया कि कुछ सालों पहले शाइस्ता परवीन ने वसूली के तौर पर किसी से फॉर्च्यूनर कार ली थी.

अशरफ से वैसी ही कार लेने की जिद की 
इससे जैनब खासी नाराज हुई थी और उसने बरेली जेल फोन कर अशरफ से वैसी ही कार लेने की जिद की थी. इसके बाद अशरफ ने उसी बिल्डर से अपनी पत्नी जैनब को भी एक कार देने को कहा था वकील सौलत हनीफ का दावा है कि शाइस्ता और जैनब दोनों ही बेहद महत्वाकांक्षी महिलाएं हैं.

अशरफ के जेल जाने के बाद से शाइस्ता और जैनब दोनों के रिश्तो में काफी खटास आ गई थी. अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद दोनों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं.

माना जा रहा है कि घर की लड़ाई बाहर भी आ सकती है. दोनों खुलकर एक दूसरे के आमने सामने खड़ी हो सकती हैं. प्रॉपर्टी पर काबिज होने और सरेंडर के लिए दोनों ने अलग-अलग वकीलों से संपर्क साधा हुआ है. देवरानी जैनब शाइस्ता परवीन के खिलाफ बगावत करने के मूड में है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget