एक्सप्लोरर

अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, वृंदावन में आज साधु संतों की महापंचायत, हो सकता है बड़ा फैसला

Aniruddhacharya Controversial Statement: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी पर दिनेश फलाहारी बाबा का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि अनिरुद्दाचार्य को ब्रज की भूमि पर रहने का अधिकार नहीं है. 

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा का उन पर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि अनिरुद्दाचार्य को ब्रज की भूमि पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. 

दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा कि कथावचक अनिरुद्धाचार्य कभी सीता माता पर तो कभी राधा रानी और कभी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है. ऐसे व्यापारी भागवत आचार्य को ब्रज की भूमि में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उनके बयान को लेकर संत समाज में नाराजगी है. 

वृंदावन में आज साधु-संतों की महापंचायत

महिलाओं पर अनिरुद्ध आचार्य द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर आज दोपहर एक बजे वृंदावन में संत समाज एक बड़ी महापंचायत भी करने जा रहा है. जिसमें अनिरुद्ध आचार्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस महापंचायत में वृंदावन के सभी ब्रजवासी और संत समाज हिस्सा लेंगे. 

फलाहारी बाबा ने कहा कि इस महापंचायत में उन्हें कड़ा संदेश दिया जाएगा. उन्होंने जिस तरह से वृंदावन की मर्यादा का और व्यास पीठ की उल्लंघन किया है. उसे माफ नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अनिरुद्धाचार्य अक्सर इस तरह के बयान देते रहते है. 

कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की याचिका दाखिल

वही दूसरी तरफ इस मामले को लेकर कोर्ट में भी याचिका दाखिल हो गई है. महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी, पूजा शर्मा, भावना सेंगर और सौम्या शुक्ला ने की तरफ से एसीजेएम प्रथम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. जिसमें बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अदालत से प्रार्थना की है. 

बता दें कि वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को  लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों और महिला वकीलों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. साधु संतों ने भी उनके बयानों को लेकर सवाल उठाए हैं. 

'मुंह मारना गांव की भाषा है, मैंने लड़का, लड़की दोनों के लिए कहा था...' abp न्यूज़ से बोले अनिरुद्धाचार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget